{"_id":"6ae1e72d1415e015ad041aa2","slug":"shuklaganj-contractor-and-worker-killed-after-shuttering-and-debris-collapse-at-a-construction-site-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: निर्माणाधीन मकान में शटरिंग व मलबा गिरने से ठेकेदार व श्रमिक की मौत, एक श्रमिक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: निर्माणाधीन मकान में शटरिंग व मलबा गिरने से ठेकेदार व श्रमिक की मौत, एक श्रमिक गंभीर
Wed, 28 Oct 2026 05:46 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में जीने की शटरिंग खोलते समय मलबा गिरने से ठेकेदार और एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि, एक श्रमिक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की सूचना पर एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गंगाघाट पुलिस को सूचना मिली कि आजाद मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने रायल सिटी सोसाइटी में हुई। कृष्णा गुप्ता के निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में जीने की शटरिंग खोलते समय शटरिंग सहित मलबा गिर गया। मलबे में दबकर वहीं पर मौजूद कानपुर नगर के पटेल नगर निवासी ठेकेदार जय प्रकाश कोरी (45) और फतेहपुर जिले के हुसैनगंज निवासी श्रमिक सोहन कोरी (32) की मौत हो गई। वहीं फतेहपुर जिले के हुसैनगंज निवासी श्रमिक राम कृपाल कोरी (54) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दोनों श्रमिक आपस में रिश्तेदार होने का अनुमान है। स्थानील पुलिस फतेहपुर जिले की पुलिस से संपर्क कर परिजनों से बात करने का प्रयास कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन, राज्य आपदा बल (एसडीआरएफ) की टीमों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनी सिंह भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन