{"_id":"5e6dd7e28ebc3ea7fc33b694","slug":"shriram-singh-appointed-kanpur-province-pracharak","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम बनाए गए कानपुर प्रांत प्रचारक, बंगलूरू में संघ की बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम बनाए गए कानपुर प्रांत प्रचारक, बंगलूरू में संघ की बैठक में हुआ फैसला
Sun, 15 Mar 2020 01:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और संघ के रिश्तों में मजबूती लाने और आगामी चुनाव में कानपुर प्रांत के 21 जनपदों की विधानसभाओं में पार्टी को आगे ले जाने के इरादे से आरएसएस के सक्रिय स्वयं सेवक श्रीराम को कानपुर का प्रांत प्रचारक बनाया गया है।
शनिवार को बंगलूरू में हुई संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। अभी तक प्रांत प्रचारक की जिम्मेदारी निभा रहे संजय को संघ के इतिहास संकलन केंद्र लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
श्रीराम अभी तक कानपुर प्रांत के सह प्रांत प्रचारक की भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले वह गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी समझे जाने वाले श्रीराम ने संघ और भाजपा के सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में विशेष भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
महानगर में जाणता राजा जैसे ऐतिहासिक आयोजन के साथ 2017 में भाजपा के लिए जमीन तैयार करने में भी प्रमुख जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि संघ में युवाओं को जोड़ने के लिए भी नए प्रांत प्रचारक को दिशा निर्देश दिए गए हैं।