फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shramashakti was checked after getting them removed from the yard, SGST officers took action, 72 pieces of goo

Kanpur: यार्ड से निकलवाकर श्रमशक्ति की हुई जांच, एसजीएसटी के अफसरों ने की कार्रवाई, 72 नग माल पकड़ा

Thu, 14 Dec 2023 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Dec 2023 10:37 AM IST
सार

Kanpur News: बुधवार सुबह जब श्रमशक्ति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आई, तो अफसरों ने ट्रेन के एसएलआर कोट और पार्सल वैन की जांच शुरू की। इस बीच ट्रेन को यार्ड में भेज दिया गया।

विज्ञापन
shramashakti was checked after getting them removed from the yard, SGST officers took action, 72 pieces of goo
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एसजीएसटी के अफसरों ने बुधवार सुबह यार्ड में जा चुकी श्रमशक्ति एक्सप्रेस को चार घंटे बाद बाहर निकलवाकर जांच की। इसके एसएलआर कोच में चोरी से लाए गए मोबाइल एक्सेसरीज, रेडीमेड, होजरी, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान के 72 नग जब्त किए।

विज्ञापन

अब भौतिक सत्यापन के बाद अर्थदंड और जुर्माने की वसूली कार्रवाई की जाएगी। राज्य कर विभाग को सूचना मिली थी कि कर चोरी करके दिल्ली से कानपुर सामान लाया जा रहा है। इस पर सहायक आयुक्त राज्य कर सचल दल संजय कुमार सिंह की अगुवाई में 12 अफसरों की चार टीमें बनाई गईं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब श्रमशक्ति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आई, तो अफसरों ने ट्रेन के एसएलआर कोट और पार्सल वैन की जांच शुरू की। इस बीच ट्रेन को यार्ड में भेज दिया गया। इसके बाद एसजीएसटी के अफसरों ने रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर जांच के लिए ट्रेन को फिर यार्ड से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना प्रपत्रों के मिला 72 नग माल जब्त
17 नंबर रेलवे साइड पर अफसरों ने जांच की, तो एसएलआर कोच में बिना प्रपत्रों के मिला 72 नग माल जब्त किया गया। अब जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रियंका अग्रवाल, लाल सिंह, रत्नेश सिंह, सचिन आनंद आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed