{"_id":"3be0ec4e69dde6272650ee8d9f351258","slug":"show-up-in-compensation-equaling-governor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे में बराबरी दिखाएं ः राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे में बराबरी दिखाएं ः राज्यपाल
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
दादरी कांड की सियासत में अब राज्यपाल राम नाईक का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकारें आर्थिक सहायता देती हैं लेकिन सिर्फ एक मामले में ऐसा करना ठीक नहीं। सरकार सबकी है।
इस तरह के अन्य मामलों का अध्ययन कराके दूसरे पीड़ितों को भी आर्थिक मदद देनी चाहिए। हालांकि राज्यपाल ने सरकार पर सीधा हमला नहीं बोला, लेकिन इशारा किया कि धर्म, जाति की राजनीति से बाज आना चाहिए। राज्यपाल बुधवार को आईआईटी के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।
दादरी कांड को लेकर साहित्य सम्मान वापस किए जाने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि भारत में विचारों की स्वतंत्रता है। कोई भी व्यक्ति कुछ बोल और कुछ वापस कर सकता है लेकिन जो लोग साहित्य सम्मान वापस कर रहे हैं, उनमें से तमाम ऐसे हैं, जिन्हें 1984 के सिख दंगों के बाद सम्मान मिला था। तब भी सम्मान वापस किया जाना चाहिए था।