फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Show Talent get reward of 28 lakhs in iit kanpur antaragni 2017

अंतराग्नि में टैलेंट दिखाओ, 28 लाख के इनाम पाओ

Mon, 28 Aug 2017 10:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Show Talent get reward of 28 lakhs in iit kanpur antaragni 2017
आईआईटी कानपुर में 26 से 29 अक्तूबर तक होना है अंतराग्नि-2017 फेस्टिवल
डांस, सिंगिंग, ड्रामा, मॉडलिंग, फोटोग्राफी, क्विज आदि में रुचि रखते हैं तो आईआईटी कानपुर में होने वाला ‘अंतराग्नि-2017’ फेस्टिवल आपके लिए अच्छा अवसर है। 26 से 29 अक्तूबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 14 प्रतियोगिताएं होंगी। कुल 28 लाख के नगद इनाम दिए जाएंगे। इसमें किसी भी डिग्री कॉलेज के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन दो अक्तूबर तक ऑफिशियल वेबसाइट www.antaragni.in पर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

 

देश और दुनिया के हजारों छात्र-छात्राएं करेंगे शिरकत

Show Talent get reward of 28 lakhs in iit kanpur antaragni 2017
- आईआईटी कानपुर में 26 से 29 अक्तूबर तक होना है अंतराग्नि-2017 फेस्टिवल

अंतराग्नि-2017 फेस्टिवल के कोआर्डिनेटर यश शर्मा ने बताया कि हर साल होने वाले इस इवेंट में देश और दुनिया के हजारों छात्र-छात्राएं शिरकत करते हैं। बॉलीवुड और इंटरनेशनल कलाकार अपनी परफॉरमेंस देते हैं। अधिक जानकारी के लिए उनके मोबाइल नंबर 09005533960 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस प्रतियोगिता में कितना इनाम

Show Talent get reward of 28 lakhs in iit kanpur antaragni 2017
आईआईटी कानपुर में 26 से 29 अक्तूबर तक होना है अंतराग्नि-2017 फेस्टिवल
डांस : जिटरबग, स्ट्रीट डांस, डुएट, नृत्यांगना, स्टैंपी और रूट्स। सभी पर कुल पांच लाख रुपये का इनाम है।
म्यूजिकल : संगम, सिमफनी, अंतराग्नि आइडियल, पेयर ऑन स्टेज और अनप्लग्ड। सभी पर कुल 2.5 लाख का इनाम है।
क्विज : बॉलीवुड क्विज, मेला, जनरल क्विज, सिट कॉम, स्पोर्ट्स, यू नो नथिंग जैसे इवेंट होंगे। कुल एक लाख रुपये के इनाम दिए जाएंगे। 
फाइन आर्ट्स : इसमें कैनवास, स्पीड आर्ट्स, नकाब, पॉट पेंटिंग, पेंट दि स्पॉट और फिंगर आर्ट्स का इवेंट होना है। एक लाख के इनाम दिए जाएंगे। 
ड्रामाटिक्स : इसके तहत नुक्कड़, स्टेज प्ले और मिमिका जैसे इवेंट होंगे। तीनों इवेंट पर तीन लाख का इनाम रखा गया है। 
हिंदी लिट्रेचर : इसके तहत किरदार, काव्यांजलि, दृष्टिकोण, आमने-सामने और शब्द रंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। डेढ़ लाख रुपये के इनाम दिए जाएंगे।
इंग्लिश लिट्रेचर : पोएट्री स्लैम, जैम, क्रिएटिव राइटिंग, वर्ल्ड गेम्स और पार्लियामेंट्री डिबेट होगी। इसमें कुल डेढ़ लाख रुपये का इनाम है।
फिल्म एंड फोटोग्राफी : स्नैप चेस, जर्नलिज्म, फेस, फोटो स्टोरी, शार्ट फिल्म और ब्लफ जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इन पर ढाई लाख का इनाम है।
 
विज्ञापन

फ्लैगशिप इवेंट

Show Talent get reward of 28 lakhs in iit kanpur antaragni 2017
देशभर के छात्र लेंगे हिस्सा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, दो अक्तूबर अंतिम तिथि
साइक्रॉनिसिटी : तीन लाख रुपये का इनाम।
डीजे वार : दो लाख का इनाम।
मून : एक लाख का इनाम। 
ऋतंभरा : 2.5 लाख का इनाम।
जुनून : एक लाख का इनाम
मिस्टर एंड मिस अंतराग्नि 2017 : 50 हजार का इनाम
 

बॉलीवुड की हस्तियां मचाएंगी धमाल

Show Talent get reward of 28 lakhs in iit kanpur antaragni 2017
आईआईटी कानपुर में 26 से 29 अक्तूबर तक होना है अंतराग्नि-2017 फेस्टिवल
अंतराग्नि फेस्टिल के तहत एक शाम बॉलीवुड के नाम भी होगा। इसमें किसी बड़े बॉलीवुड स्टार को परफॉरमेंस के लिए आमंत्रित किया जाएगा। किस स्टार को बुलाना है यह अभी तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed