{"_id":"5a339dd44f1c1b8d698c1c25","slug":"shot-himself-by-writing-a-suicide-note","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार हूं... लिखकर मार ली गोली, किसी के गले से नहीं उतर रहा पेट पर पड़ा तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार हूं... लिखकर मार ली गोली, किसी के गले से नहीं उतर रहा पेट पर पड़ा तमंचा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 16 Dec 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, तमंचा, रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा माननिवादा गांव के पास संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक के पेट पर 315 बोर का तमंचा और सुसाइड नोट बरामद हुआ है। गोली युवक के सीने पर बाएं तरफ लगी है। ग्रामीणों के मुताबिक, युवक अविवाहित था, नौकरी न लगने से अवसाद में रहता था।
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा माननिवादा गांव के पास संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। युवक के शव पर ही पेट पर 315 बोर का तमंचा और सुसाइड नोट बरामद हुआ है। गोली युवक के सीने पर बाएं तरफ लगी है। ग्रामीणों के मुताबिक, युवक अविवाहित था, नौकरी न लगने से अवसाद में रहता था। पुलिस का मानना है कि युवक ने निजी कारणों से आत्महत्या की, जबकि परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उत्तरीपुरा कस्बा के पुरानी सड़क मोहल्ला निवासी पोस्टमैन रामनरेश पांडे अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की सुबह 8 बजे रामनरेश के पांच पुत्रों में चौथे नंबर का लड़का बांके बिहारी उर्फ छोटू (25) का शव कस्बे के माननिवादा गांव के समीप पड़ा मिला।
विज्ञापन
बिल्हौर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। एसओ एके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डिप्रेशन में आकर सुसाइड का लगता है। सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पर गोली लगने के बाद तमंचा पेट पर किसने रखा, इस बारे में पुलिस बगलें झांकती रही। आमतौर पर जब कोई खुद के सीने में गोली मारता है तो हाथ छिटक कर दूर चला जाता है और तमंचा भी अगल-बगल थोड़ा दूर गिरता है। कहीं ऐसा तो नहीं कि वारदात के वक्त कोई और भी साथ रहा हो। पुलिस जांच कर रही है। इधर, घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार हूं...
बिल्हौर। सुसाइड नोट में युवक बांके बिहारी ने लिखा है कि अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार हूं, यदि गोली लगने के बाद भी जीवित बच जाऊं तो किसी भी प्रकार से उपचार या बचाने का प्रयास न किया जाए, जीवित नहीं रहना चाहता। मम्मी बाबू हो सके तो हमें माफ कर देना। घर के सभी लोग मम्मी बाबू का ख्याल रखना।