फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shot fired from the convoy of BJP MLA in kanpur 

कानपुर: सरेशाम बीजेपी विधायक के काफिले से चली गोली, राहगीर घायल, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 31 Mar 2022 12:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Mar 2022 12:54 PM IST
सार

कानपुर जिले में बुधवार रात पनकी रोड पर भाजपा विधायक के काफिले से फायरिंग की गई, जिसकी गोली वहां से गुजर रहे राहगीर की गर्दन को छूकर निकल गई। युवक को तड़पता देख लोगों ने उसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shot fired from the convoy of BJP MLA in kanpur 
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर में बुधवार शाम को पनकी रोड से विधायक के काफिले से फायरिंग की गई। गोली वहां मौजूद राहगीर की गर्दन को छूकर निकल गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस घटनास्थल के पास मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है। 

विज्ञापन

शिवराजपुर के बेहटा गांव निवासी देवेश बुधवार शाम को कल्याणपुर आए थे। वह पनकी रोड से कल्याणपुर क्रॉसिंग की तरफ जा रहे थे। क्रॉसिंग बंद थी तो वह बाइक खड़ी कर वहीं रुक गए। उसी दौरान काफिले में शामिल एक स्कॉर्पियो कार से किसी ने गोली चला दी, जो देवेश की गर्दन में लगी।
विज्ञापन

जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक क्रॉसिंग खुली और पूरा काफिला वहां से बिल्हौर की तरफ चला गया। एडीसीपी पश्चिम बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया है कि स्कॉर्पियो कार से गोली चली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी दावा किया गया है कि वह कार विधायक के काफिले में शामिल थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये कार का नंबर पता करने का प्रयास किया जा रहा है। केस भी दर्ज कर लिया गया है। एडीसीपी ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। 
ब्लॉक प्रमुख की थी कार, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो कार एक ब्लॉक प्रमुख की है। उसमें जो लोग बैठे थे, उनमें से एक ने गोली चलाई। वहीं इलाकाई लोगों ने बताया घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस एक घंटे बाद पहुंची।
महिला ने बताया गर्दन से खून निकल रहा है
घायल दिनेश ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर उन्हें लगा कि कोई टायर फटा है। गोली लगने का आभास ही नहीं हुआ। चंद सेकेंड बाद वहां खड़ी एक महिला ने दिनेश से कहा कि उसकी गर्दन से खून निकल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed