{"_id":"5aa3f26c4f1c1bb0758b4a5e","slug":"short-circuit-caused-fire-in-six-houses-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से मची तबाही, आग से \"लाखों हुए खाक\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से मची तबाही, आग से "लाखों हुए खाक"
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा जिले में शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पड़ोसियों के मकान भी चपेट में आ गए।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुंगूस गांव में शनिवार को दोपहर शार्ट सर्किट से चुनुबाद कुशवाहा के घर आग लग गई। पड़ोसी जगदेव, रामदेव, रामदीन, जगरूप और जगदीश कुशवाहा व राजकुमारी के मकान भी चपेट में आ गए। यह सभी घर सूने थे। परिवार खेतों पर थे। दमकल को आने में सवा घंटे लग गए।
ग्रामीणों ने हैंडपंपों से पानी ढोकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सात घरों की गृहस्थी जल चुकी थी। एक भैंस व पडिय़ा की भी जलकर मौत हो गई। थाना निरीक्षक प्रतिमा सिंह, कुसरेजा चौकी प्रभारी शिवसागर, एसआई कौशलेश सिंह चौहान व कौशलेंद्र प्रताप सिंह आदि पुलिस कर्मी भी आग बुझाने में जुटे रहे। रसोई में रखे दो गैस सिलेंडरों को चौकी प्रभारी ने निकाला। लेखपाल राजेंद्र सिंह के मुताबिक 6 लाख रुपये क्षति का अनुमान है।