फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shopkeepers leg amputated due to the bullying of inspector in Kanpur

दरोगा की दबंगई, दुकानदार के कटे पैर: रेलवे ट्रैक पर फेंका तराजू, उठाने में आया ट्रेन की चपेट में

Sat, 03 Dec 2022 12:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Dec 2022 12:43 PM IST
सार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की शर्मनाक करतूत का मामला सामने आया है। यहां दरोगा और सिपाही की बदसलूकी से दुकानदार को अपने पैर गंवाने पड़े। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने फ्री में सामान देने से मना कर दिया था। इस पर दरोगा और सिपाही ने उसका तराजू रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

विज्ञापन
Shopkeepers leg amputated due to the bullying of inspector in Kanpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जीटी रोड किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंचे दरोगा की दबंगई से शुक्रवार को दुकानदार की जान पर बन आई। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद दरोगा और सिपाही उपचार के बजाय उसे छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन

कल्याणपुर के साहबनगर निवासी सलीम अहमद का बेटा इरफान उर्फ लड्डू कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास जीटी रोड किनारे सब्जी की दुकान लगाता है। शुक्रवार शाम भी इरफान बैठकर सब्जी बेच रहा था। तभी इंदिरा नगर चौकी में तैनात दरोगा शादाब खान, सिपाही राकेश के साथ गाली-गलौज करते हुए दुकानदारों को खदेड़ने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान भड़के दरोगा ने इरफान का तराजू बांट उठाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इरफान दौड़कर ट्रैक पर पड़े तराजू बांट को उठाने लगा। इसी दौरान मेमू ट्रेन की चपेट में आने से इरफान के दोनों पैर कट गए। इरफान को तड़पता देख दरोगा और सिपाही निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इरफान को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, एडीसीपी वेस्ट लखन यादव ने बताया कि दरोगा के खदेड़ने की बात गलत है। यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के समय हुआ हादसा है।

उन्होंने बताया कि जीटी रोड किनारे सब्जी लगाने वाले दुकानदारों को लाठी पटककर हटाया जा रहा था। सामान उठाने के दौरान युवक का तराजू रेलवे ट्रैक पर जा गिरा, जिसे उठाने के दौरान हादसा हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed