{"_id":"6096df6b854a474c2a0a52c1","slug":"shooting-was-done-for-magazine-in-lavkush-vatika-located-in-bithoor-without-permission-nine-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल : कानपुर में बिना अनुमति हो रही थी शूटिंग, नौ गिरफ्तार, थाने से जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल : कानपुर में बिना अनुमति हो रही थी शूटिंग, नौ गिरफ्तार, थाने से जमानत
Sun, 09 May 2021 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 09 May 2021 12:32 AM IST
सार
बिना अनुमति लवकुश वाटिका में शूटिंग कर रही टीम के हेड समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि देररात सभी को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर की बिठूर पुलिस ने बिना अनुमति लवकुश वाटिका में शूटिंग कर रही टीम के हेड समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि देररात सभी को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
बिठूर थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बिना अनुमति के लवकुश वाटिका में एक पत्रिका की शूटिंग की सूचना मिली थी। फोर्स संग मौके पर पहुंचे एसआई राम किशन मिश्रा ने शूटिंग हेड कुमार अभिषेक से सक्षम अधिकारी से अनुमति प्रमाणपत्र मांगा, जिसे वह नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
अभिषेक ने बताया कि वह एक पत्रिका के लिए शूटिंग करने आए थे, जिसमें लखनऊ और मुंबई के कलाकार हैं। इस पर पुलिस ने महामारी अधिनियम, कर्फ्यू और धारा-144 का हवाला देते हुए शूटिंग बंद करा दी। साथ ही शूटिंग देखने जुटे लोगों को भगा दिया।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने शूटिंग यूनिट के असिस्टेंट फजलगंज निवासी विकास चतुर्वेदी, शूटिंग हेड कुमार अभिषेक, शूटिंग टेलिकास्ट अमजद हुसैन, आलोक श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, कलीम, आसिफ वेग, आशीष मिश्रा, संजय अवस्थी और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि देररात उन्हें निजी मुचलके पर थाने से रिहा कर दिया गया।