फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal yadav targets samajwadi party and akhilesh yadav

वो हमारे कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ को देखकर बौखला गए हैं, हमारी लड़ाई भाजपा से- शिवपाल यादव

Sat, 20 Oct 2018 11:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 20 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav targets samajwadi party and akhilesh yadav
दफ्तर का उद्घाटन करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी सीधी लड़ाई भाजपा से है। सपा कहीं भी टक्कर में नहीं है। मोर्चा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह बात चौगुर्जी मोहल्ला में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नए दफ्तर का उद्घाटन करते हुए कही। 
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि वो हमारे कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ को देखकर बौखला गए हैं। 2019 के चुनाव में सपा कहीं भी टक्कर में नहीं है। 2022 में हम अपने बलबूते सूबे में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ भाजपा से है और कोई दल टक्कर में नहीं है। 
विज्ञापन


 

आमंत्रण मिलेगा तो विचार करेंगे....

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा का गठन भी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से पूछ कर बनाया है। उनका आशीर्वाद हमेशा रहेगा। नेताजी जहां से भी चुनाव लड़ें, सेक्युलर मोर्चा का उनको समर्थन रहेगा। महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आमंत्रण मिलेगा तो वह विचार करेंगे। अमर सिंह व आजम खां को लेकर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed