{"_id":"5c6807b7bdec2226154d18b8","slug":"shivpal-yadav-statement-on-pulwama-terrorist-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना को खुली छूट देनी चाहिए, देश सरकार के साथ है- शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना को खुली छूट देनी चाहिए, देश सरकार के साथ है- शिवपाल यादव
Sat, 16 Feb 2019 08:41 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 16 Feb 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
पुलवामा आतंकी हमले पर केंद्र सरकार को कड़ा निर्णय लेना चाहिए और सेना को खुली छूट देनी चाहिए। आतंकवादियों और उनको पालने वालों को ऐसा सबक सिखाया जा सके, जिससे कोई कभी भारत की ओर आंख उठाकर देखने की भी हिम्मत न कर सके। इसमें पूरा देश सरकार के साथ है। ये बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को इटावा जिले में जसवंतनगर के एसपीएस ग्लोबल स्कूल के कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों की आतंकी लगातार हत्या कर रहे हैं। पूरा देश सरकार से मांग करता है कि वह हमारे जवानों को पूरी छूट दे दे, जिससे आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया जा सके। इस काम में हमारी पार्टी सरकार व सेना के पूरी तरह साथ है। देश के लिए यह दुख का समय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों की आतंकी लगातार हत्या कर रहे हैं। पूरा देश सरकार से मांग करता है कि वह हमारे जवानों को पूरी छूट दे दे, जिससे आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया जा सके। इस काम में हमारी पार्टी सरकार व सेना के पूरी तरह साथ है। देश के लिए यह दुख का समय है।
विज्ञापन
Trending Videos
आदित्य यादव ने कहा- यह राजनीति का समय नहीं है
शिवपाल यादव ने कहा कि किसी ने अपना भाई खोया है तो किसी ने अपना पिता, किसी बेटी की मांग का सिंदूर उजड़ा है। ऐसे समय में सारा देश एकजुट है। पार्टी के प्रमुख महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि यह राजनीति का समय नहीं है। हमने बहादुर सैनिकों को खोया है। आतंकियों ने धोखे से उन पर वार किया है। सरकार को अब इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। देश का नौजवान जवाबी कार्रवाई चाहता है।