{"_id":"5af5db834f1c1bdc408b4866","slug":"shivpal-yadav-statement-abour-bhartiya-janta-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को उखाड़ फेॆंकने को सपा किसी भी पार्टी से गठबंधन के लिए तैयारः शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को उखाड़ फेॆंकने को सपा किसी भी पार्टी से गठबंधन के लिए तैयारः शिवपाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 12 May 2018 06:58 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने शुक्रवार को गोरखपुर में कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए सपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि उनके घर और परिवार में कोई मनमुटाव नहीं है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव भी बना दिया गया है। अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है।
पत्र जारी होते ही वह पदभार संभाल लेंगे। शिवपाल शुक्रवार को गोरखपुर खोराबार में पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का सच जनता के सामने आ गया है। सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह असफल है। अब फर्जी आश्वासन पर भाजपा को बहुमत नहीं मिलने वाला है। शिवपाल ने कहा कि सपा को स्थापित करने में उन्होंने पसीना बहाया है। हर मुश्किल दौर में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का साथ दिया। क भी उन्हें किसी तरह की कठिनाई नहीं होने दी। उन्होंने जो भी जिम्मेदारी सौंपी, जिस भी मोर्चे पर लगाया, उसका पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का उन्हें हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा है। कभी भी मुझसे उनका भरोसा कम नहीं हुआ।