फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal yadav said we are Fighting for truth

सेक्युलर मोर्चा ने दिखाई ताकत, शिवपाल बोले- लड़ रहे हैं 'धर्मयुद्ध की लड़ाई'

Mon, 15 Oct 2018 08:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 15 Oct 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Shivpal yadav said we are Fighting for truth
शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को रोड शो के जरिये ताकत का अहसास कराने का प्रयास किया। जसवंतनगर में उन्होंने कहा कि वे धर्मयुद्ध की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें सत्य की ही जीत होगी। चौगुर्जी स्थित अपने आवास से लेकर टूंडला जाते समय शहर में करीब तीन किलोमीटर लंबा वाहनाें का काफिला उनके इस रोड शो में शामिल रहा।

विज्ञापन


जसवंतनगर में सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ता तन-मन, धन से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इससे पूर्व रविवार सुबह से चौगुर्जी स्थित आवास पर शिवपाल सिंह यादव के समर्थक इटावा के ही नहीं बल्कि कानपुर, झांसी आदि शहरों से गाड़ियों से पहुंचे। घर के अंदर और बाहर लोगों का हुजूम था। करीब 9 बजे रोड शो की शुरुआत हुई। शिवपाल सिंह यादव अपने पुत्र आदित्य यादव उर्फ अंकुर के साथ एक खुली कार में सवार हुए। नगर क्षेत्र में पहला स्वागत कार्यक्रम आईटीआई चौराहे के पास रणवीरनगर में हुआ।
विज्ञापन


सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने शिवपाल सिंह यादव और अंकुर यादव को फूलमालाएं पहनाईं। कुछ समर्थकों ने उन्हें चांदी का मुकुट भी पहनाया। स्वागत करने वाले उन्हें जननायक कहकर पुकारते नजर आए। यहां धीरेंद्र यादव, नायकपुर के प्रधान शिवपाल यादव, महोला के सुभाष यादव, कुनैरा के राजेश यादव, आइटीआई चौराहा के संजीव यादव ने स्वागत किया। काफिले में पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य एवं सुखदेवी वर्मा, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व इंस्पेक्टर रामनाथ सिंह यादव, फरहान शकील, जिला पंचायत सदस्य बबलू यादव एवं प्रदीप यादव आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shivpal yadav said we are Fighting for truth
रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद की ओर जाते समय उनका क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत हुआ। इसमें सेक्युलर मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, अजेन्द्र गौर, सुभाष गुप्ता के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे। यादव कैस्त गांव में भी रुके, वहां उनका शिवपाल महाविद्यालय के प्रबंधक महावीर सिंह यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू, आशुतोष यादव उर्फ  टोनू, विमल यादव, कल्यान सिंह, आदित्य पांडेय, योगेंद्र, दीपक बघेल, अभिषेक आदि ने स्वागत किया।

दो सौ से ज्यादा थे चौपहिया वाहन
रणवीर नगर से काफिले के आगे बढ़ने और फोरलेन पर पहुंचने के बाद वाहनों की लंबी लाइन थी। गाड़ियों पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का झंडा लहरा रहा था। यहां काफिला में चार पहिया वाहनों की संख्या करीब दो सौ से ऊपर रही। साथ ही बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन समर्थक भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed