फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal Yadav's party leader Claim of Manipulation in counting of votes in lok sabha election 2019

सियासी बोतल से निकला ईवीएम का जिन्न! ‘चाभी’ के वोट ‘कमल’ को ट्रांसफर हुए

Sat, 25 May 2019 09:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav's party leader Claim of Manipulation in counting of votes in lok sabha election 2019
प्रसपा प्रत्याशी महेश चंद्र साहू - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में फतेहपुर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी महेश चंद्र साहू ने मतों की गणना में गड़बड़ी का दावा किया है। प्रत्याशी का आरोप है कि उनके चुनाव निशान चाभी को मिले वोट कमल को ट्रांसफार्मर हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। 
विज्ञापन


प्रसपा नेता महेश चंद्र साहू का कहना है कि जिन लोगों को उन्होंने बूथ तक पहुंचाया, जो परिवार के लोग थे उनके भी वोट खाते में नहीं दिख रहे। परिवार, ससुराल, रिश्तेदार, साथियों के भी बूथ पर उन्हें शून्य वोट दर्शाया गया है। प्रत्याशी का आरोप है कि या तो उनके ईवीएम बदल दिए गए या फिर ऐसी व्यवस्था रही कि उनको मिले वोट कमल में ट्रांसफर होते गए।
विज्ञापन


प्रसपा नेता का यह भी कहना है कि विधानसभावार जिला प्रशासन ने तकनीकी खराबी दिखाकर ईवीएम बदली है। ईवीएम बदलने की सूचना उन्हें तत्काल मिलनी चाहिए थी, लेकिन नहीं दी गई। चुनाव आयोग को उन्होंने इसका भी ब्योरा देते हुए शिकायत की है। पोलिंग एजेंट के माध्यम से पूरा ब्योरा जुटाया तब इस हकीकत का पता चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed