फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal Yadav puts a stop to all rumors to join SP

शिवपाल यादव ने लगाया सभी अफवाहों पर विराम, बोले सपा में शामिल होने का कोई इरादा नहीं

Tue, 24 Sep 2019 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 24 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav puts a stop to all rumors to join SP
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : @shivpalsinghyadav

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने सभी अफवाहों और अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह सपा में शामिल नहीं हो रहे हैं। प्रसपा ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया की खबरों को भ्रामक और झूठी करार दिया है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सपा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। इसके बाद से ही अटकलें लगायी जा रही हैं कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

Shivpal Yadav puts a stop to all rumors to join SP
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव। - फोटो : amar ujala
प्रसपा ने इसे तथ्यहीन बताते हुए कहा कि इसके पीछे वही षड़यंत्रकारी है जिन्होने पार्टी और परिवार में फूट कराई है। प्रसपा ऐसी खबरों का खंडन करती है। प्रसपा के प्रदेश सचिव आशीष चौबे ने इन खबरों का खंडन किया है। आशीष चौबे ने सोशल मीडिया में और मीडिया को जानकारी दी है।

कुछ षडयंत्रकारी प्रसपा को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। यह वही षडयंत्रकारी जिन्होंने पार्टी और परिवार में विघटन कराया था। ऐसे लोगों से होशियार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों द्धारा यह खबरे फैलाई जा रही है कि अगामी 30 सितंबर को प्रसपा प्रमुख सपा में शामिल हो सकते है । इस तरह की सभी सूचनाए ,खबरे झूठी और भ्रामक हैं। अभी तक इस विषय पर किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed