फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal yadav about mulayam singh yadav dialogue famous film kalia

मुलायम को लेकर शिवपाल ने बोला मशहूर फिल्म 'कालिया' का ये धांसू डायलॉग

Mon, 08 May 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 May 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav about mulayam singh yadav dialogue famous film kalia
शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म 'कालिया' का डायलॉग बोल कर एक बार फिर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने यह डायलॉग मुलायम सिंह यादव की तारीफ में बोला है। साथ ही साथ अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन

 

 

जहां नेताजी खड़े हो जाते हैं, वहीं से समाजवादी पार्टी की शुरूआत होती है...

shivpal yadav about mulayam singh yadav dialogue famous film kalia
शिवपाल यादव के साथ मुलायम सिंह
दरअसल, शिवपाल ने एक टिप्पणी की है जो अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म ‘कालिया’ के डॉयलाग से मिलती जुलती है। अमिताभ ने फिल्म में कहा था, 'हम जहां खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू हो जाती है।' इसी तर्ज पर शिवपाल ने ट्वीट कर कहा, 'जहां नेताजी (मुलायम) खड़े हो जाते हैं, वहीं से समाजवादी पार्टी की शुरूआत होती है।' 
 


उधर मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने को अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल बताया। ऐसा कहकर समाजवादी पार्टी में चल रही रार को उन्होंने एकबार फिर से हवा दे दी है। मालूम हो उत्तर प्रदेश के चुनावों में हारने के बाद से समाजवादी पार्टी में रार पहले जैसी ही बनी हुई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम बोले- कांग्रेस ने जीवन बर्बाद कर दिया 

shivpal yadav about mulayam singh yadav dialogue famous film kalia
अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी (फाइल फोटो)

मुलायम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनके जीवन को बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी थी और उनके बेटे अखिलेश ने कांग्रेस से ही गठजोड कर लिया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के साथ गठबंधन ही पार्टी की मौजूदा खराब स्थिति के लिए जिम्मेदार है। मैंने अखिलेश को सलाह दी थी कि वह ऐसा ना करें, लेकिन उसने किया। सपा अपनी हार के लिए खुद जिम्मेदार है ना कि प्रदेश की जनता।'


बता दें कि मुलायम पहले भी हार के लिए अखिलेश को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उनके बेटे ने उनका अपमान किया। साथ ही बोले कि मतदाताओं ने महसूस किया कि जो अपने पिता का नहीं है वह किसी और का विश्वासपात्र नहीं हो सकता। 

 

विज्ञापन

रामगोपाल बोले- पार्टी की कमान मुलायम को सौंपने का प्रश्न नहीं

shivpal yadav about mulayam singh yadav dialogue famous film kalia
रामगोपाल यादव (फाइल फोटो)
रामगोपाल यादव को ‘शकुनि’ बताने के शिवपाल के बयान पर मुलायम ने कहा कि शिवपाल ने जो कहा सही है। शिवपाल को हराने के प्रयास किए गए।इसके लिए धन भी खर्च किया गया। शिवपाल पर पलटवार करते हुए रामगोपाल भी कह चुके हैं कि अखिलेश का इस्तीफा मांगने से पहले पार्टी का संविधान पढ़ना चाहिए। अखिलेश किसी भी स्थिति में इस्तीफा नहीं देंगे और सपा की कमान मुलायम को सौंपने का कोई प्रश्न नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed