{"_id":"58a184ba4f1c1ba340d83cf6","slug":"shivpal-singh-yadav-says-about-our-party-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें भितरघातियों से संघर्ष करना हैः शिवपाल सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें भितरघातियों से संघर्ष करना हैः शिवपाल सिंह यादव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
मुलायम और शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा की जसवंतनगर विधान सभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान मंच से शिवपाल सिंह ने कहा कि जसवंतनगर से पहले नेता जी विधायक रहे उसके बाद अब मैं यहाँ से विधायक रहा हूँ यहां की सड़कें दिल्ली और मुम्बई से भी अच्छी हैं। यहां जो विकास हुआ है यह सब नेता जी की वजह से है। हमारे क्षेत्र में विकास का बहुत काम हुआ है बस थोड़ा यहां बेरोज़गारी की समस्या है। नेताजी ने जो कहा है पूरा किया है। कुछ पार्टियां ऐसी हैं जो झूठ बोलती हैं लेकिन हमने वादा पूरा किया है। इसलिए इटावा की जनता सपा के साथ है। यूपी में जब-जब हमारी सरकार बनी है नेताजी मुलायम सिंह के संघर्ष की वजह से बनी है। लेकिन अब हम आप से फिर कहेंगे कि फिर हमें संघर्ष करना पड़ेगा क्योंकि अपने यहां भी कुछ भितरघात करने वाले हैं उनसे संघर्ष करना है। इस सरकार में जो भी काम हुए उसमें मेरे विभाग सबसे अच्छे चले विपक्ष ने भी मेरे काम की तारीफ की, मैने कई बेरोजगारो को नौकरी दी। अब हम चाहते है कि नेता जी के नेतृत्व में दिल्ली और यूपी में भी कब्जा करना होगा।
विज्ञापन