फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal singh yadav party leaders says about mayawati

मायावती भाजपा की कठपुतली हैं और न जाने क्या-क्या कह गए शिवपाल खेमे के नेता

Sun, 13 Jan 2019 09:57 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 13 Jan 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav party leaders says about mayawati
मायावती - शिवपाल
सपा बसपा गठबंधन के बाद मायावती ने मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव पर चुटकी क्या ली कि यूपी की सियासत गर्मा गई। अपने नेता के खिलाफ हुई बयानबाजी से गुस्साए प्रसपा नेताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती को भाजपा की कठपुतली बना दिया। बात यहीं तक नहीं थमी इसके बाद शिवपाल खेमे के नेताओं ने मायावती को पता नहीं क्या क्या कह डाला। 
विज्ञापन


बांदा पार्टी मुखिया शिवपाल यादव पर बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा की गई टिप्पणी से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) भड़क उठी। रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन के बाद मायावती का पुतला फूंका। 
विज्ञापन

प्रसपा कार्यकर्ताओं का जत्था मायावती विरोधी नारे लगाता हुआ स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पहुंचा। यहां देर तक प्रदर्शन किया।

shivpal singh yadav party leaders says about mayawati
प्रसपा नेताओं ने फूंका मायावती का पुतला
मायावती का पुतला फूंका। पार्टी के युवा संयोजक एजाज खां ने कहा कि भाजपा की गोद में पैदा होने और भाजपा के इशारे पर चलने वाली नेता को प्रसपा मुखिया पर आरोप लगाने का कोई हक नहीं है। मायावती को भाजपा की कठपुतली बताया है। कहा कि शिवपाल यादव सांप्रदायिक शक्तियों से लोहा लेकर मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने भी संबोधित किया।

 जिला प्रमुख महासचिव दुर्गा प्रसाद यादव, महासचिव श्रीराम यादव व रामप्रताप राजपूत, छात्रसभा अध्यक्ष शनि चौहान, युवजन सभा अध्यक्ष मनोज यादव, लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष शुभम गुप्ता, रमाशंकर राजपूत, सूबेदार सिंह, प्रमोद गुप्ता, नगर अध्यक्ष धनेश सोनी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष संदीप प्रजापति, मौलाना उस्मान, वसीम, इरशाद, बाबू खां, प्रद्युम्न प्रजापति, अंसार खां, आकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed