फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal singh yadav comment on up bjp government

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व अपराध खूब पनप रहा है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त: शिवपाल यादव

Mon, 29 Jul 2019 09:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Jul 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav comment on up bjp government
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
इटावा के जसवंत नगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा इस सरकार में भ्रष्टाचार खूब पनप रहा है।  प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्याओं को लेकर आठ दिसंबर को भाजपा सरकार के खिलाफ  लखनऊ में प्रसपा कार्यकर्ता धरना देंगे। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार देर शाम पार्टी के जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।  
विज्ञापन

shivpal singh yadav comment on up bjp government
शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बातचीत के दौरान - फोटो : अमर उजाला
मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। बोले, जनता ने चुना था इसलिए दुखी होकर भुगत रही है। महिलाओं पर टिप्पणी की बात पर आजम खां के लिए कहा आजम ने समाज व शिक्षा क्षेत्र के लिए काम किया है। उन्हें महिलाओं पर टिप्पणी नहीं उनका सम्मान करना चाहिए।

हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। जसवंतनगर में ताबड़तोड़ बिजली कटौती को  विद्युत विभाग की शरारत बताया।  विभाग के खिलाफ  नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

अपराधियों को कानून का भय नहीं है। अपराधी बेलगाम होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। खुलासे के नाम पर पुलिस खाली हाथ रहती है। कहा कि सरकार पर नौकरशाही हावी है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी कार्यालयों में बिना घूस के काम नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed