फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal Singh said: There will be a change of power in UP, Praspa president is silent on alliance with SP

शिवपाल सिंह बोले: यूपी में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा, सपा से गठबंधन पर खामोश रहे प्रसपा अध्यक्ष

Thu, 02 Dec 2021 07:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 Dec 2021 07:16 PM IST
सार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में उनकी भागीदारी से ही सरकार बनेगी। सत्ता परिवर्तन होने के बाद हर वर्ग को न्याय मिलेगा। किसानों की आय बढ़ेगी। नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
 

विज्ञापन
Shivpal Singh said: There will be a change of power in UP, Praspa president is silent on alliance with SP
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा के जसवंतनगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। प्रदेश की योगी सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। यादव बुधवार को रात जसवंतनगर कस्बे में आयोजित विवाह समारोहों में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों में भाजपा की साख पूरी तरह खत्म हो गई है। लोग अब भाजपा शासन से मुक्ति चाहते हैं। इसके लिए सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर मोर्चा खोलना चाहिए। सपा से गठबंधन को लेकर वह चुप ही रहे, पर दो टूक कहा कि प्रदेश के चुनाव देश की दिशा तय करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कहा कि उत्तरप्रदेश से भाजपा के सफाए के साथ ही केंद्र में भाजपा के पतन का मार्ग प्रशस्त होगा। महंगाई और किसान मुद्दे भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। काफी देर तक समय दिया और लोगों से सीधा संवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव आदित्य अंकुर भी मौजूद रहे। इस मौके पर महावीर सिंह यादव, अजेंद्र सिंह गौर, सुनील यादव, ऋषिकांत चतुर्वेदी, विनय पांडेय, वेदव्रत गुप्ता, गोपाल गुप्ता, कृष्णा यादव और ग्राम प्रधान कमलेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed