फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal says about yogi sarkar in kanpur jail

कानपुर जेल पहुंचे शिवपाल का ‘योगी सरकार’ की कानून व्यवस्था पर बड़ा हमला 

Tue, 13 Jun 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
shivpal says about yogi sarkar in kanpur jail
कानपुर जेल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव
पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक शिवपाल सिंह यादव सोमवार को कानपुर जेल पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम योगी की सरकार पर बड़ा हमला बोला। अपने मोर्चा के बारे में उन्होंने कहा कि वह जल्द समाजवादी सेक्लुयर मोर्चा बनाएंगे। सपा में उपेक्षित लोग हमारे मोर्चे से जुड़ें। बिखराव के कारण ही सपा की यह हालत हुई है।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव सोमवार को हाथरस निवासी पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और लखनऊ निवासी विवेक यादव से मिलने कानपुर जेल पहुंचे थे। देवेंद्र अग्रवाल हत्या और विवेक यादव फर्जीवाड़े के आरोप में जेल में बंद हैं। देवेंद्र अग्रवाल को अलीगढ़ जेल से कुछ दिन पहले प्रशासनिक आधार पर जिला जेल भेजा गया है। दोनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि बड़ी उम्मीद से प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई थी। वह भी प्रदेश सरकार का छह माह का कार्यकाल देखना चाहते हैं।

विज्ञापन


अभी सरकार के बारे में बहुत कुछ कहना नहीं चाहते हैं। फिर भी कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। लोगों को फर्जी मामलों में जेल भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। किसानों को फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सेक्लुयर मोर्चा बनाने के लिए वह दौरे कर रहे हैं। रमजान के बाद दौरे और तेजी से किए जाएंगे। मुलायम सिंह यादव मोर्चे के साथ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed