{"_id":"588f80c14f1c1b7d3de811ec","slug":"shivpal-said-so-we-ll-call-it-propaganda-for-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले, ‘वो बुलाएंगे तो हम भी करेंगे सपा के लिए प्रचार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल बोले, ‘वो बुलाएंगे तो हम भी करेंगे सपा के लिए प्रचार’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 31 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने में कोई एतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि आमंत्रित किए जाने पर वे सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार जरूर करेंगे। उन्होंने अन्य किसी दल से चुनाव लड़ने की चर्चा को कोरी अफवाह बताते हुए कहा कि वे साइकिल निशान पर ही चुनाव लड़ेंगे।
साथ ही यह भी दोहराया कि वे पूरी तरह से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में शिवपाल ने कहा कि मंगलवार को वे सपा से मिले फॉर्म-ए और बी पर ही अपना पर्चा दाखिल करेंगे। यहां बता दें कि सोमवार को राजनीतिक खेमे में उनके लोकदल से चुनाव लड़ने की जबर्दस्त चर्चा थी।
शिवपाल ने इन चर्चाओं को विराम देते हुए कहा, फिलहाल मैं अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर तक सीमित हूं, लेकिन जहां पर प्रचार के लिए बुलाया जाएगा, वहां जरूर जाऊंगा। यह पूछे जाने पर कई जगहों पर ‘मुलायम के लोग’ संगठन बनाकर प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। क्या वहां प्रचार के लिए जाएंगे? शिवपाल ने कहा कि वह पूरी तरह से नेताजी के साथ हैं। उनका जो आदेश होगा, उसे मानेंगे। शिवपाल ने कहा कि उनका पूरा ध्यान अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के बीच केंद्रित है।