फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal said poor are dying after notban

शिवपाल बोले, ‘नोटबंदी से मर रहे गरीब, अब हर हाल में बनेगी हमारी सरकार’

Mon, 19 Dec 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
shivpal said poor are dying after notban
जसवंतनगर में तहसील भवन का किया लोकार्पण
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2017 में अब हर हाल में सपा की सरकार बनेगी।  प्रधानमंत्री मोदी ने नोट बंदी करके हमारी सरकार आने का रास्ता खोल दिया है।  वह सोमवार को इटावा जसवंत नगर में तहसील भवन का लोकार्पण कर रहे थे। यादव ने आगे कहा कि देश के साथ साथ पूरे प्रदेश में नोटबंदी के कराह रहा है।  लोग काम धंधे छोड़कर बैंक की लाइनों में लगे है।  इस कारण गरीब मर रहे हैं।   शादियां टूट गई है छात्र फीस भरने को परेशान है।  किसान की पूजी बैंक में पहुंच गई है लेकिन वे निकाल नहीं पा रहे हैं। बीजेपी ने एक बार बाबरी मस्जिद गिराकर देश की शांति और कानून व्यवस्था खराब की थी।  अब नोट बंदी कर देश में हाहाकार ला दिया है। केंद्र सरकार ने नोटबंदी को तो लागू कर दिया लेकिन इसके दुष्परिणाम क्या होगे यह नहीं सोचा था। प्रदेश की सपा सरकार ने ऐसी स्थिति में किसानों नौजवानों, महिलाओं, मजदूरों, अस्पतालों आदि वर्गो को राहत पहुंचाने का काम किये हैं। प्रदेश की जनता इसी कारण एक बार फिर सपा की सरकार चाह रही है । उन्होंने आगे कहा कि अब कोई प्रार्थना पत्र नौकरी के संबंध में न दें।  अब चुनाव आ गये हैं।  चुनाव के बाद सरकार आयेगी और फिर भर्तियां शुरू होंगी।  आचार संहिता हफ्ते दस दिन में लगने वाली है। अब चुनाव में जुटो।  सपा सरकार ने प्रदेश में विकास कार्य किये हैं। उनमें तहसीलों का सृजन करना भी शामिल है। पैकफैड के एमडी राजीव यादव ने इस संबंध में बताया कि इस माडल तहसील के निर्माण में 10 करोड 65 लाख 30 हजार रूपये की लागत आई है। तथा दिसंबर 2015 में इस तहसील का बनना शुरू हुआ था। इसके अलावा इस दौरान लगभग 71 करोड के 77 शिलापटों का यादव ने बटन दबाकर उदघाटन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed