{"_id":"6032bdd58ebc3ee8fa486179","slug":"shivpal-s-son-said-what-is-the-need-of-donation-asking-people-for-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल के बेटे ने कहा मंदिर के लिए लोगों से धन मांगने की क्या जरूरत, बोले हमने दान देने से मना कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल के बेटे ने कहा मंदिर के लिए लोगों से धन मांगने की क्या जरूरत, बोले हमने दान देने से मना कर दिया
Mon, 22 Feb 2021 01:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव की तरफ से भी 11 लाख रुपये दिए जाने के बाद से राजनीति शुरू हो गई है। रविवार को शहर आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने कहा कि अपर्णा ने भले ही राशि दे दी है लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया था। उनके पास भी निधि लेने लोग आए थे।
आदित्य का कहना है कि प्रदेश सरकार राज्य के बजट से पहले ही करोड़ों रुपये मंदिर निर्माण के लिए दे चुकी है। अब इसके लिए लोगों से जाकर धन मांगने की क्या आवश्यकता है। वे पार्टी कार्यकर्ता के कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के लोगों को अब इकट्ठा हो जाना चाहिए। बीजेपी विरोधी माहौल के लिए सभी विपक्ष का एक होना जरूरी है।
कहा कि किसान बिल खत्म होना चाहिए। उन्होंने पार्टी की कानपुर ग्रामीण नगर इकाई के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उन्हें जिला पंचायत के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयार रहने को कहा। महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे, नगर ग्रामीण अध्यक्ष विनोद प्रजापति, ज्ञानेंद्र यादव, हरी कुशवाहा, सरवन गौतम आदि ने उनका स्वागत किया।