फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shehnai will ring again in July, busy in preparations

Kanpur News: जुलाई में फिर बजेगी शहनाई, तैयारियों में जुटे

Thu, 20 Jun 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 20 Jun 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shehnai will ring again in July, busy in preparations
फोटो 22::आचार्य पं. मुकेश दीक्षित।
विज्ञापन



वैवाहिक मुहूर्त कम होने से बैंड बाजा व मैरिज होम की बुकिंग में आई तेजी


संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। सूर्य शुक्र राशि में जाने से मई और जून में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं रहा। जुलाई में फिर से शहनाई बजेगी। लेकिन इस माह में भी लगन की तिथियां कम ही हैं।
जुलाई माह में कम लगन होने के कारण पुरोहित, बैंडबाजा और मैरिज हाल की मांग तेज हो गई है। एक ही तिथि पर मांग अधिक होने से दिक्कतें बढ़ रही हैं। 28 अप्रैल से चातुर्मास के कारण भी मांगलिक उत्सवों पर विराम लगा है। मई व जून में एक भी वैवाहिक कार्यक्रम नहीं हुए।
विज्ञापन

जुलाई में सिर्फ सात लगन हैं। जिन लोगों ने अपने पुत्र-पुत्रियों की शादी जुलाई में तय की है। वह तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि भीषण गर्मी की वजह से दिन के समय बाजारों में चहल पहल नहीं दिख रही है। शादी कराने के लिए पुरोहित, बैंडबाजा और मैरिज हॉल की बुकिंग तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य पं. मुकेश दीक्षित ने बताया कि नौ से 15 जुलाई तक केवल सात लगन हैं। 17 जुलाई को एकादशी के साथ फिर से लगन पर विराम लग जाएगा। नौ और 11 जुलाई को रात दिन दोनों समय विवाह का शुभ मुहूर्त है, जबकि 13 जुलाई को दिन में और 14 को रात में शुभ मुहुर्त है।

15 जुलाई को दिन और रात दोनों समय विवाह का मुहूर्त है। आचार्य ने बताया कि जुलाई 9, 11, 12, 13, 14, 15 को ही शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद नवंबर में 12,17 18, 23, 25, 27, 28 और दिसंबर 2, 3, 4, 6, 7, 10, 11,14 को वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed