{"_id":"5faf8b058ebc3e9bac5f0481","slug":"shamsuddin-return-from-pakistan-cleared-the-way-kanpur-police-team-leaves-for-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आए शमसुद्दीन के वापसी का रास्ता साफ, कानपुर पुलिस की टीम अमृतसर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से आए शमसुद्दीन के वापसी का रास्ता साफ, कानपुर पुलिस की टीम अमृतसर रवाना
Sat, 14 Nov 2020 02:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर अमृतसर पहुंचे शमसुद्दीन
- फोटो : amar ujala
शमसुद्दीन का अमृतसर से कानपुर वापसी का रास्ता लगभग साफ हो गया है। पुलिस प्रशासन ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस की टीम के साथ एक तहसीलदार को शुक्रवार दोपहर रवाना कर दिया है। ये पुलिस अफसर अमृतसर प्रशासन को शमसुद्दीन की सत्यापन रिपोर्ट सौंपेंगे।
जिसके आधार पर वो वहां से मुक्त होंगे। शनिवार रात तक शमसुद्दीन के घर वापस आने की संभावना है। अब परिवार वालों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी है। पाकिस्तान से 28 साल बार बजरिया निवासी शमसुद्दीन भारत वापस लौटे थे। वीजा में पते की गड़बड़ी और कानपुर पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से पिछले सात दिन से उनकी कानपुर वापसी फंसी हुई थी।
अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। आलाधिकारियों ने संज्ञान में लेकर अमृतसर प्रशासन और शासन से बात की। साथ ही शमसुद़दीन के परिजनों से जानकारी ली। जिसके बाद दस्तावेज तैयार कराए। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बजरिया थाने के एक इंस्पेक्टर दो सब इंस्पेक्टर और तहसीलदार अतुल कुमार को भेजा गया है। जल्द ही शमसुद्दीन कानपुर आ जाएंगे।
विज्ञापन
परिजन कर रहे इंतजार, दिवाली पर खुशियों से रोशन होगा घर
शमसुद्दीन के भाई पिछले पांच दिनों से अमृतसर में हैं। वो भाई को लेने पहुंचे थे लेकिन कागजात न होने की वजह से उनको वहां से आने की अनुमति नहीं मिल रही थी। पूरा परिवार इससे परेशान था। मगर अब उनकी परेशानी दूर हो गई है। फहीमुद्दीन ने बताया शमशुद्दीन की पत्नी, बेटियां और बेगम राह तक रही हैं। यही नहीं शमसुद्दीन भी क्वारंटीन सेंटर में घर आने को बेचैन हैं।