फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shamsuddin return from Pakistan cleared the way, Kanpur Police team leaves for Amritsar

पाकिस्तान से आए शमसुद्दीन के वापसी का रास्ता साफ, कानपुर पुलिस की टीम अमृतसर रवाना

Sat, 14 Nov 2020 02:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Nov 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Shamsuddin return from Pakistan cleared the way, Kanpur Police team leaves for Amritsar
पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर अमृतसर पहुंचे शमसुद्दीन - फोटो : amar ujala
शमसुद्दीन का अमृतसर से कानपुर वापसी का रास्ता लगभग साफ हो गया है। पुलिस प्रशासन ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस की टीम के साथ एक तहसीलदार को  शुक्रवार दोपहर रवाना कर दिया है। ये पुलिस अफसर अमृतसर प्रशासन को शमसुद्दीन की सत्यापन रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन


जिसके आधार पर वो वहां से मुक्त होंगे। शनिवार रात तक शमसुद्दीन के घर वापस आने की संभावना है। अब परिवार वालों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी है। पाकिस्तान से 28 साल बार बजरिया निवासी शमसुद्दीन भारत वापस लौटे थे। वीजा में पते की गड़बड़ी और कानपुर पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से पिछले सात दिन से उनकी कानपुर वापसी फंसी हुई थी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। आलाधिकारियों ने संज्ञान में लेकर अमृतसर प्रशासन और शासन से बात की। साथ ही शमसुद़दीन के परिजनों से जानकारी ली। जिसके बाद दस्तावेज तैयार कराए। एसपी पश्चिम  डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बजरिया थाने के एक इंस्पेक्टर दो सब इंस्पेक्टर और तहसीलदार अतुल कुमार को भेजा गया है। जल्द ही शमसुद्दीन कानपुर आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन कर रहे इंतजार, दिवाली पर खुशियों से रोशन होगा घर 
शमसुद्दीन के भाई पिछले पांच दिनों से अमृतसर में हैं। वो भाई को लेने पहुंचे थे लेकिन कागजात न होने की वजह से उनको वहां से आने की अनुमति नहीं मिल रही थी। पूरा परिवार इससे परेशान था। मगर अब उनकी परेशानी दूर हो गई है। फहीमुद्दीन ने बताया शमशुद्दीन की पत्नी, बेटियां और बेगम राह तक रही हैं। यही नहीं शमसुद्दीन भी क्वारंटीन सेंटर में घर आने को बेचैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed