{"_id":"5980613e4f1c1b9e198b460f","slug":"seven-vehicles-written-by-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा संभलना... वाहनों के पीछे लिखा मिला 'उप्र सरकार' तो होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा संभलना... वाहनों के पीछे लिखा मिला 'उप्र सरकार' तो होगी कार्रवाई
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 01 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
चकबंदी अधिकारी के वाहन में लिखे उप्र सरकार को हटाते हुए यातायात कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न सरकारी विभागों में संबद्ध प्राइवेट वाहनों के आगे व पीछे उत्तर प्रदेश सरकार लिखा मिलने पर सात अधिकारियों के वाहनों से जुर्माना वसूल लिखी पट्टिका को हटवाया गया।
जबकि अभियान के तहत बिना सीट बेल्ट का प्रयोग करने वाले 38 वाहनों से जुर्माना वसूला गया और दो का चालान किया गया। बिना हेलमेट लगाए 10 बाइक सवारों से जुर्माना वसूला गया।
यातायात प्रभारी अनिल कुमार यादव व कोतवाली के एसएसआई चंचल यादव, एसआई धनंजय यादव ने संयुक्त रूप से पुलिस कार्यालय से कुछ दूरी पर तहसील तिराहा के पास चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी ने बताया कि सरकारी विभागों में लगे प्राइवेट वाहनों में लिखे उप्र सरकार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
यह वाहन चकबंदी अधिकारी, राजस्व विभाग का निरीक्षक समेत अन्य विभागों के वाहन हैं। बताया कि सभी वाहनों से जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही बिना सीटबेल्ट लगाए 38 वाहनों से जुर्माना वसूला। जबकि बिना अभिलेख के दो बाइकें मिलने पर उन्हें सीज कर कोतवाली में खड़ा कराया गया। चेकिंग के दौरान दयाशंकर, देेवेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, अब्दुल अली आदि मौजूद रहे।