{"_id":"61b5008672a40322b32e6b30","slug":"seven-passengers-instead-of-three-sat-in-the-auto-the-farmer-died-after-falling-akbarpur-news-knp669044638","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में बैठाईं तीन की जगह सात सवारियां, किसान की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में बैठाईं तीन की जगह सात सवारियां, किसान की गिरकर मौत
विज्ञापन
रामस्वरुप की मौत पर जिला अस्पताल में बिलखते परिजन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां। अकबरपुर थाना क्षेत्र के रनियां पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ऑटो से गिरकर किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो चालक व साथ में बैठे रिश्तेदार उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। रिश्तेदारों के अनुसार ऑटो चालक ने वाहन पर तीन के बजाए सात सवारियां बैठा रखी थीं। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
शिवली थाना के फंदा गांव निवासी रामस्वरूप (55) किसान था। शुक्रवार को वह चचेरे भाई राजेश की ससुराल लोहारी, सरवनखेड़ा में तेरहवीं में शामिल होने गया था। शनिवार को वह ऑटो से रनियां आ रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान चालक ऑटो में तीन के बजाए सात सवारियां बैठाए था। तेज रफ्तार ऑटो में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो रामस्वरूप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ऑटो में रामस्वरूप के दो अन्य रिश्तेदार भी सवार थे। इस पर ऑटो चालक घायल रामस्वरूप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां इमरजेंसी में तैनात मयंक मिश्रा ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अनहोनी पर पत्नी फूलमती, पुत्र पंकज, अंकित व पुत्री ममता जिला अस्पताल पहुंची और बिलखने लगी। रनियंा चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।