{"_id":"5fad4fd08ebc3e75047ced9f","slug":"seven-more-special-trains-on-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर सात और स्पेशल ट्रेनें, बिहार, गुजरात, मुंबई, राजस्थान व दिल्ली की राह आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर सात और स्पेशल ट्रेनें, बिहार, गुजरात, मुंबई, राजस्थान व दिल्ली की राह आसान
Thu, 12 Nov 2020 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर ट्रेनों में सीटों की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने सात और स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें रिजर्वेशन भी शुरू हो गए हैं। इन ट्रेनों से पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा गुजराज, महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली से लोग आ-जा सकते हैं।
ट्रेन नंबर 04488 आनंद विहार टर्मिनस स्टेशन से 13, 16 और 19 नवंबर को सुबह सवा 11 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल शाम 5:55 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 11:50 बजे जय नगर (बिहार) पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04487 जय नगर से 14, 17 और 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे चलेगी।

कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन सुबह साढ़े आठ बजे और आनंद विहार दोपहर सवा तीन बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05685 सिलचर (आसाम) रेलवे स्टेशन से 14 नवंबर को रात 10 बजे चलकर तीसरे दिन दोपहर 12 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यह ट्रेन एक फेरा ही लगाएगी। ट्रेन नंबर 09015 बांद्रा टर्मिनस से 16 नवंबर को रात साढ़े 11 बजे चलेगी।
गुजरात, राजस्थान होकर यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल तीसरे दिन रात 12:40 बजे और सुबह साढ़े 10 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09016 गाजीपुर सिटी से 18 नवंबर को शाम साढ़े सात बजे चलेगी। देर रात साढ़े तीन बजे कानपुर सेंट्रल और 20 नवंबर को सुबह 7:50 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04121 प्रयागराज स्टेशन से 22 नवंबर को रात 11:25 बजे चलकर देर रात दो बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 9:05 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04122 दिन में 11:45 बजे आनंद विहार से 23 नवंबर को चलेगी। शाम 6:10 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।