फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven employees found missing in tube well office, instructions to deduct salary

Kanpur News: नलकूप कार्यालय में गायब मिले सात कर्मचारी, वेतन काटने के निर्देश

Fri, 19 Dec 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Seven employees found missing in tube well office, instructions to deduct salary
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार दोपहर गोविंदनगर स्थित नलकूप खंड प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां सात कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित मिले, जिस पर सभी का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। कार्यालय में अनुशासनहीनता मिलने पर नलकूप खंड-एक के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर की जांच में भुवनेंद्र कुमार, मोहम्मद मोइन, सुनीता शुक्ला, प्रियंका देवी, योगेंद्र कुमार, रेशम देवी और विकास साहू अनुपस्थित मिले। भुवनेंद्र कुमार की ड्यूटी बीएलओ के रूप में दर्शाई गई थी लेकिन मोबाइल पर संपर्क करने पर वह घर पर पाए गए और उन्होंने बीएलओ कार्य पर न होने की बात स्वीकार की। डीएम द्वारा मांगे जाने पर कार्यालय का मूवमेंट रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मूवमेंट रजिस्टर में प्रविष्टि किए बिना कोई भी कर्मचारी कार्यालय न छोड़े। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर तत्काल सुधार के सख्त निर्देश भी दिए गए। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed