आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 7 की मौत, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-तूफान के दौरान बिजली गिरने से उन्नाव और कानपुर में सात लोगों की मौत हो गई है। राहत आयुक्त संजय कुमार ने दोनों ही जिलों के डीएम को 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा है।
राहत आयुक्त ने बताया कि उन्नाव में शाम को बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। इसी तरह कानपुर नगर जिले के बिल्हौर में दो लोगों की मौत हो गई है।
बुंदेलखंड और कानपुर आसपास के जिलों में सोमवार को भी भीषण गर्मी देह झुलसाती रही। कुछ जिलों में देर शाम आंधी-पानी के साथ ओलो ने भी कहर बरपाया। इस दौरान बिजली गिरने, लू लगने और कच्ची दीवार ढहने से सात लोगों की जान चली गई।
बुंदेलखंड के बांदा और महोबा में गर्मी ने 15 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालौन में 48.3, हमीरपुर 48 और चित्रकूट में 47 डिग्री तापमान रहा।
कानपुर में अधिकतम तापमान 43.4, कानपुर देहात 44.2, इटावा 43, औरैया 45, फर्रुखाबाद 44.6 तथा फतेहपुर और हरदोई में 43 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को बांदा और महोबा में 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं।
हमीरपुर में एक महिला प्रधान के पुत्र की लू लगने से मौत हो गई। उन्नाव में देर शाम आए तेज आंधी-पानी के दौरान बिजली गिरने से वृद्धा समेत दो लोगों की जान चली गई। जबकि चार लोग झुलस गए।
उन्नाव के मौरावां में कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। कन्नौज में आंधी के साथ 20 मिनट तक बारिश के साथ ओले भी गिरे। यहां दीवार गिरने से दो मवेशी मर गए। एक कालेज की दीवार भी तेज आंधी में ढह गई।
कानपुर के बिल्हौर में सोमवार शाम बारिश के साथ कई स्थानों पर बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। लू लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया।
उत्तर दिशा से तेज हवा चलने से घने बादल छा गए। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर तक जो पारा 43.4 पर था, वह लुढ़ककर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
Unnao: 4 people died in the storm with lightning which lashed parts of the city this evening. All the bodies sent for postmortem. Several houses damaged and trees uprooted in the region. pic.twitter.com/WTYwgp9JqQ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2018