फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seven crore found from tobacco businessman

इटावा में तंबाकू कारोबारी के यहां छापे में मिले सात करोड़, दस से अधिक ठिकानों पर टीम ने मारा छापा

Fri, 05 Apr 2019 11:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
seven crore found from tobacco businessman
कैश बरामद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
इटावा भरथना के मोतीगंज के तंबाकू कारोबारी अरविंद चौरसिया के घर पर छापामार कार्रवाई में डीजीसीआई (डायरेक्टर जरनल जीएसटी इंटेलीजेंस) की लखनऊ टीम ने सात करोड़ रुपये की ब्लैक मनी कब्जे में ली। टीम बुधवार शाम को कारोबारी के घर पर पहुंची थी।
विज्ञापन


30 घंटे तक चली जांच में कारोबारी के 10 से अधिक ठिकानों पर जांच की गई। बृहस्पतिवार देर रात कारोबारी के घर से बाहर आकर डायरेक्टर जनरल कस्टम इंटेलीजेंस लखनऊ व जीएसटी के डिप्टी डायरेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि तंबाकू कारोबारी का साईं ब्रांड से उत्पाद बनाता है। इन पर ढाई से तीन करोड़ की जीएसटी बकाया थी।
विज्ञापन

इस पर कारोबारी की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये जमा करा दिया गया है। पता चला कि कारोबारी के पास ब्लैक मनी है। सूचना मिलने पर टीम ने कारोबारी के बरेली, शाहजहांपुर, आगरा, गोसाईगंज, भरथना स्थित दस गोदाम में छापा मारा। जांच पड़ताल के दौरान करीब सात करोड़ की नगदी व कई दस्तावेज मिले हैं।

इसमें नगदी को स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा में तीन बॉक्स में भरकर पहुंचा दिया गया। वहीं मिले दस्तावेज की और छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीशनल डायरेक्टर दिनेश कुमार,  विभागीय अधिकारियों के अलावा कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी रही। 

बुधवार की शाम करीब छह बजे तंबाकू व्यवसायी के आवास पर डीजीसीआई लखनऊ व जीएसटी की संयुक्त टीम ने छापा मारा था। पड़ताल के दौरान तंबाकू व्यवसायी के बडे़ व छोटे भाई से पूछताछ कर कई दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। करीब 30 घंटे बाद जांच पूरी कर विभागीय अधिकारियों ने बाहर आकर लगभग सात करोड़ की नगदी सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed