फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seven bigha crops burnt insto ashes due to broken ht line

बिजली के तारों की चिंगारी से सात बीघा फसल जलकर हुई राख, फायर ब्रिगेड न पहुंचने से किसानों में आक्रोश

Fri, 26 Apr 2019 09:56 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Apr 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
seven bigha crops burnt insto ashes due to broken ht line
गेहूं की फसल जलकर हुई राख - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीपुर में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की करीब सात बीघा फसल में आग लग गई। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग बुझाई। लेकिन तब तक लगभग सात बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। कई घंटों बाद भी अग्निशमन गाड़ी न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन


जलालपुर थानाक्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी सुरेश यादव पुत्र गिरजा का खेत टाई मौजा में है। उसके खेत से होकर बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे तेज हवा से बिजली के तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर गिरी तो आग लग गई।
विज्ञापन

आग बुझने के बाद भी दमकल नहीं आई

खेत से लपटें उठते देख लोग दौड़कर पहुंचे और ग्रामीण जलती हुई आग को पीटकर बुझाने लगे। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन ग्रामीणों के आग बुझने के बाद भी दमकल नहीं आई।

तहसीलदार हेमंत कुमार का कहना है कि सूचना मिलने पर किसान की फसल के नुकसान का आंकलन करा लिया है। करीब सात बीघे गेहूं की खड़ी  फसल हाईटेंशन की चिंगारी से लगी आग में जल गई है। किसान को संबंधित विभाग से मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed