सेवादार हत्याकांड: नशे में विवाद या प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, शव की शिनाख्त...कुशीनगर का रहने वाला था मृतक
Unnao News: मृतक के भाई राजन मिश्र ने शिव मंदिर में रहनेावाले बाबा बबलू पासवान के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घरवाले उसका शव ले जाने को भी तैयार नहीं थे, हालांकि उन्हें समझाया गया और शुक्लागंज में ही अंतिम संस्कार कराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में औरास थाना क्षेत्र के आलमखेड़ा गांव में ब्रह्मदेव मंदिर के जिस सेवादार की सोमवार रात हत्या की गई थी, उसकी पहचान हो गई है। मृतक कुशीनगर जिले का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस ने बाबा पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुशीनगर जिले के थाना विशुनपुर के गांव कुवैरा सुवालपट्टी मिश्रौली निवासी रंगजीत मिश्र का अविवाहित पुत्र अजीत (35) नशे का लती था
चार नवंबर को वह घर से बिना बताए चला गया था। वह अक्सर बिना बताए घर से चला जाता था और कई-कई दिन नहीं लौटता था। वह नशे का आदी था और घर-परिवार के लोगों से अक्सर मारपीट और उत्पीड़न करता था। इसलिए लिए परिवार को उससे कोई लगाव नहीं था और ना ही गुमशुदगी भी नहीं दर्ज कराई थी। करीब 15 दिन पहले वह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे औरास थानाक्षेत्र में नेहराबाबा मंदिर में हो रही भागवत कथा में आ गया था।
गांव के युवकों ने उससे बातचीत की और ब्रह्मदेव बाबा मंदिर के पुजारी गहरावां गांव निवासी मैकू साईं के पास लाए। उन्होंने अजीत को सेवादार के रूप रख लिया था। वह बाबा को खाना बनाकर खिलाता और साफ सफाई करता था। सोमवार देर शाम अजीत जमालनगर गांव की एक दुकान से राशन लेकर लौट रहा था। तभी ब्रह्मदेव मंदिर से 200 मीटर पहले शिव मंदिर के पुजारी बबलू पासवान ने बांके से वार कर अजीत की गर्दन धड़ से अलग कर दी थी।
चेहरे और निशान के आधार पर मृतक की पहचान
हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने खून लगा बांका और डंडा लेकर भागते भी देखा था। जांच के दौरान एएसपी प्रेमचंद्र और सीओ अरविंद कुमार एक आधार कार्ड मिला, जिसमें कुशीनगर जिले का पता लिखा था। कुशीनगर जिले की पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिजनों तक पहुंची। मंगलवार को मृतक के भाई राजन मिश्र, उपेंद्र और अजीत परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने अजीत के सिर में बचपन से कटे का एक निशान होने की बात बताई और चेहरे और उसी निशान के आधार पर से मृतक की पहचान की।
शुक्लागंज में ही अंतिम संस्कार कराया गया
मृतक के भाई राजन मिश्र ने शिव मंदिर में रहनेावाले बाबा बबलू पासवान के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घरवाले उसका शव ले जाने को भी तैयार नहीं थे, हालांकि उन्हें समझाया गया और शुक्लागंज में ही अंतिम संस्कार कराया गया। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि हत्यारोपी मोबाइल नहीं रखता था। अन्य माध्यमों से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पांच साल पहले बबलू ने छोड़ा था गांव
हत्यारोपी बबलू पासवान मूल रूप से हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मुन्नीखेड़ा गांव का रहने वाला है। बबलू के पिता होरीलाल ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से बबलू था और दूसरी पत्नी से पिंटू और बउवा हैं। माता-पिता की मौत के बाद पारिवारिक विवादों के चलते पांच साल पहले उसने अपना घर छोड़ दिया था। इसके बाद कुछ दिनों तक वह अपनी ननिहाल औरास थाना के आलमखेड़ा गांव में रहा था। लेकिन शराब व अन्य नशा करने और मारपीट करने से परेशान होकर ननिहाल वालों ने भगा दिया था, तब से वह शिव मंदिर में रह रहा था।
नशे में विवाद या प्रेम प्रसंग में हत्या, पुलिस कर रही जांच
अजीत मिश्र की गर्दन काटकर की गई निर्मम हत्या प्रेम प्रसंग में हुई या नशे की हालत में विवाद के बाद हुई। यह अभी सवाल है। मृतक के परिजनों के मुताबिक मृतक नशे का आदी भी था और हत्यारोपी के भी नशा करने की चर्चा है। फिलहाल पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। ग्रामीण भी हत्या के पीछे का कारण जानना चाहते हैं।