{"_id":"5f5ddbf28ebc3e4c9418b519","slug":"sero-survey-corona-can-be-cured-without-knowing-the-symptoms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीरो सर्वे: बिना लक्षण पता चले भी ठीक हो जाता है कोरोना, जिन्हें जुकाम तक नहीं हुआ उनमे मिली एंटीबॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरो सर्वे: बिना लक्षण पता चले भी ठीक हो जाता है कोरोना, जिन्हें जुकाम तक नहीं हुआ उनमे मिली एंटीबॉडी
Sun, 13 Sep 2020 02:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 13 Sep 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। बहुत से लोगों को कोरोना संक्रमण होकर ठीक भी हो जा रहा, लेकिन उन्हें इसका पता तक नहीं चलता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के सीरो सर्वे के नतीजों से ये संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में कोरोना की हालत सामान्य जुकाम जैसी हो सकती है। बीते मई महीने में हुए सीरो सर्वे के नतीजों से यह ताजा खुलासा हुआ है।
इस सर्वे में कानपुर मंडल के औरैया जिले को शामिल किया गया था। जिन लोगों के सैंपल में कोरोना की एंटीबॉडी मिली है, उनकी हिस्ट्री में जुकाम तक का जिक्र नहीं है। वहीं, कानपुर में सीरो सर्वे में लिए गए सैंपलों की जांच केजीएमयू लखनऊ में शुरू हो गई है। सीरो सर्वे के दौरान ऐसे बहुत से लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी।

इनकी सेहत का जो ब्योरा लिया गया था, उसमें इन्हें दो-चार महीनों में जुकाम-बुखार होने तक का कोई जिक्र नहीं था। इसके बाद भी इनके शरीर में कोरोना की एंटीबॉडी मिली हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आरपी यादव के मुताबिक इससे जाहिर है कि बिना लक्षण भी कोरोना हो रहा है। और संबंधित व्यक्ति को बिना पता चले ठीक भी हो जा रहा है।
इससे एक बात और साफ है कि संक्रमितों की संख्या बहुत अधिक है लेकिन लक्षण जाहिर न होने से जांच नहीं हुई। कोई मरीज न मिलने से संबंधित क्षेत्र को कवर नहीं किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह हर्ड इम्युनिटी के संकेत हैं। हर्ड इम्युनिटी तब होती है जब 70 फीसदी या इससे अधिक लोगों को संक्रमण होकर प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है। फिर रोग का अधिक असर नहीं होता।
ऐसे लक्षण नगर के सीरो सर्वे में भी मिले हैं। यहां सर्वे के दौरान 1440 लोगों की एंटीजन जांच में 11 लोग पॉजिटिव मिले। लेकिन इनके संपर्क में रहने वालों की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीरो सर्वे प्रभारी डॉ. अविनाश यादव ने बताया कि केजीएमयू लखनऊ के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में सैंपलों की जांच शुरू हो गई है। कुछ दिन में रिपोर्ट आ जाएगी।