फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   separate department will be formed for stem cell therapy

यूपी: स्टेम सेल थेरेपी के लिए अलग से बनेगा नया विभाग, प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज होगा जीएसवीएम

Thu, 14 Apr 2022 02:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Apr 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
separate department will be formed for stem cell therapy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला राजकीय मेडिकल कॉलेज होगा, जिसमें अलग से स्टेम सेल थेरेपी का विभाग बनेगा। अभी यहां स्टेम सेल थेरेपी सर्जरी विभाग के समन्वय से दी जा रही है। विभाग बनने के बाद स्टेम सेल के क्षेत्र में शोध बढ़ेंगे। विभिन्न नए रोगों में स्टेम सेल थेरेपी दिए जाने का दायरा बढ़ेगा।
विज्ञापन


अभी चुनिंदा रोगों में यह थेरेपी दी जा रही है। कॉलेज प्रबंधन ने विभाग का खाका तैयार कर लिया है। विभिन्न मदों के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिए हैं। कॉलेज में स्टेम सेल थेरेपी से संबंधित कमेटी का गठन हो चुका है। यही समिति थेरेपी से संबंधित प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजती है।
विज्ञापन


सर्जरी विभाग में अभी कुछ पैदाइशी बीमारियों में स्टेम सेल थेरेपी दी जा रही है। इनमें बर्जर डिजीज और न्यूरो की बीमारियां हैं। इसके अलावा नसों के संकुचित होने से गैंगरीन के रोगियों को भी थेरेपी दी गई है। मुंबई के स्टेम सेल थेरेपी विशेषज्ञ डॉ. बीएस राजपूत हर महीने के तीसरे मंगलवार को सर्जरी विभाग की टीम के साथ थेरेपी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुटने की गठिया में यह थेरेपी दिए जाने का नया प्रस्ताव तैयार किया गया। अभी तक इन रोगियों को पीआरपी थेरेपी दी जा रही थी, लेकिन उससे अधिक फायदा नहीं मिलता। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि खाका तैयार कर लिया गया है। कुछ प्रस्ताव भेजे गए हैं। स्टेम सेल बैंक बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। इसमें बच्चों की नाड़ से मिलने वाली स्टेम सेल सुरक्षित रखी जाएंगी। इन कोशिकाओं का प्रयोग बेहतर नतीजे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed