फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seminar took place at kanpur

एक एेसा भी सम्मेलन जहां दिग्विजय, अखिलेश, ओवैसी को मिला गदहा रत्न, राहुल गांधी को दिया ढेंचू सम्मान

Mon, 30 Oct 2017 09:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
seminar took place at kanpur
सम्मेलन में मौजूद कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में एक ऐसा सम्मेलन हुआ जहां पर कुछ एेसे सम्मान बांटे गए जिसके बाद दर्शक अपनी हंसी रोक न सके और हंस-हंस के लोट-पोट हो गए।
विज्ञापन


सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्था रंग भारती की ओर से शनिवार शाम को कानपुर के लाजपत भवन में हुए ‘गदहा सम्मेलन’ में कवियों ने अपनी रचनाओं और हरकतों से दर्शकों को हंसाकर लोटपोट किया। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि गधा न मिलने की वजह से खच्चर को बनाया गया। इसके अति विशिष्ट सम्मान और उपाधियों से दर्शक बिना तालियां बजाए न रह सके। टीवी शो लॉफ्टर चौलेंज में धूम मचाने वाले मुंबई से आए राजा रैंचो ने अपने मसखरे पुतले के साथ लोगों को जमकर हंसाया।

 

इन्हें मिला गदहा रत्न सम्मान

seminar took place at kanpur
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
रंगभारती के अध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि हर साल की तरह इस बार गदहा सम्मेलन में विश्व की सात छंटी हुई हस्तियों को गदहा रत्न का राष्ट्रीय शिखर सम्मान घोषित किया गया है। यह सम्मान पाने वालों में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, मणिशंकर अय्यर, एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी, भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महामंत्री आजम खां शामिल रहे। राहुल गांधी को उनके बयानों के लिए आयोजकों की तरफ से अतिविशिष्ट सम्मान ‘ढेंचू’ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंत्रियों का हुआ गंधर्व विवाह

seminar took place at kanpur
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
हर साल गदहा सम्मेलन में होने वाले गंधर्व विवाह में इस बार राज्य सरकार के उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों का विवाह फिल्म अभिनेत्रियों से कराया गया। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का विवाह श्रद्धा कपूर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का विवाह आलिया भट्ट, मंत्री सत्यदेव पचौरी का प्रियंका चोपड़ा, मंत्री सतीश महाना का विवाह अनुष्का शर्मा और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह का विवाह दीपिका पादुकोण के साथ कराया गया। रंगभारती के अध्यक्ष श्याम कुमार ने बाबा रामदेव की वेशभूषा में जूतों की माला पहनकर लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन

झाड़ू भेंटकर कवियों का सम्मान 

seminar took place at kanpur
ठहाके लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन में आए कवियों ने अपनी व्यंग्यात्मक रचनाओं से लोगों को खूब रोमांचित किया। लोग अपनी सीट से खड़े हो गए। मुंबई से आए कवि अशोक सुंदरानी, अलीगढ़ के सुरेंद्र सुकुमार, दमदार, मणि मूसल, हाहाकारी, जमुना प्रसाद उपाध्याय, अमित अनपढ़, दिलीप दुबे, भोलानाथ अधीर, श्याम कुमार का सम्मान किया गया। राज्यपाल राम नाईक की ओर से भेजी गई पत्तल की माला, सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजे गए राजमुकुट के तौर पर बर्थडे कैप और पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से स्वच्छता का प्रतीक झाड़ू इनाम के तौर पर भेंट की गई।

इन रचनाओं ने किया लोटपोट

seminar took place at kanpur
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के अमित अनपढ़ ने पढ़ा कि, ‘अब यह सुधरेंगे नहीं मत वेट कीजिये, गद्दार चाइना है बंद गेट कीजिये, जापान के राजा को जैसे गीता भेंट की, अब पाक के पीएम को जूता भेंट कीजिये’। मुंबई से आए अशोक सुंदरानी ने पढ़ा, ‘मस्ती में हो तो बूढ़ा बैल भी नई रस्सी तोड़ देता है। इंजन टनाटन हो तो पुराना ट्रक नई मारूति को पीछे छोड़ देता है’। श्याम कुमार की, ‘मम्मी अब कुरसी दिलवा दो, खड़े-खड़े मैं ऊब गया हूं, कड़ी धूप में सूख गया हूं’ पढ़कर एक पार्टी के उपाध्यक्ष पर तंज किया। अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed