फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seminar on mind relaxation in kanpur

खाना खाते समय भी उंगलियां फोन या की-बोर्ड पर, ऐसा करने से होगा बड़ा नुकसान

Fri, 28 Jul 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
seminar on mind relaxation in kanpur
डेमो पिक
सोशल मीडिया के इस युग में मनुष्य इतना व्यस्त हो गया है कि वह एक-एक सेकेंड का उपयोग कर रहा है। सुबह से शाम तक कंप्यूटर, मोबाइल में व्यस्त रहने के बाद खाना खाते समय भी उंगलियां फोन पर रहती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। दिमाग को कुछ आराम देना चाहिए। इससे पुरानी सूचनाओं का अध्ययन होता है। ये बातें आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कही।
विज्ञापन


वह डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड (एआईटीएच), कानपुर  में ‘स्वस्थ्य जीवन शैली’ विषय पर आयोजित सेमिनार में को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज कल युवा वर्ग कंप्यूटर, मोबाइल, ईयरफोन का बहुत प्रयोग कर रहा है। स्वास्थ्य के प्रति कोई सजग नहीं है। सुबह उठना, व्यायाम, खाली पेट पानी का सेवन भी कोई नहीं करता।
विज्ञापन


स्वास्थ्य के प्रति सभी को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नींद लंबी नहीं गहरी लेनी चाहिए। पूरी रात सोने के बाद भी लोगों को सुस्ती आती है, जबकि महज चार से पांच घंटे की गहरी नींद लेने के बाद इंसान पूरे दिन एक्टिव रहता है। इस मौके पर निदेशक प्रो. बिपिन कुमार त्रिपाठी, विनय तिवारी, डॉ. अनोखेलाल पाठक, डॉ. श्रीनाथ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed