फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Selfie point in Ganga barrage kanpur

बदल रहा है मेरा कानपुर: गंगा बैराज का सेल्फी पॉइंट तो परेड का दशानन कर रहे ट्रेंड

Tue, 01 Oct 2019 01:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Oct 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Selfie point in Ganga barrage kanpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिछले हफ्ते की बारिश ने लोगों को बेहद परेशान किया। अब इतनी बारिश हो और कानपुरवाले विचार व्यक्त न करें ऐसा तो हो नहीं सकता है। सोशल मीडिया पर जी भर के कानपुर वालोें ने बारिश पर मजेदार विचार व्यक्त किए। अब नवरात्र शुरू हो गए हैं तो तपेश्वरी मंदिर की तस्वीर ट्रेंड कर रही है। उधर, दशहरा भी आने वाला है तो ऐसे में शिवाला स्थित दशानन मंदिर के बारे में भी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, शहर में एक खूबसूरत सेल्फी पॉइंट भी बन गया है जहां जाकर कनपुरिये अपनी तस्वीरें खींच रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसको देखकर लोगोें का कहना है बदल रहा है मेरा कानपुर। आइए जाने आखिर इस हफ्ते किस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग रहा कानपुर...।
विज्ञापन

जब बारिश ने खड़ा किया सवाल
हफ्ते भर हुई झमाझम बारिश पर कनपुरियों ने सोशल मीडिया पर सवाल पूछा। लोगों ने कहा कि जिस हिसाब से बारिश हो रही है उससे क्या इस बार परेड में रावण को रेनकोट पहनाकर जलाना होगा। इस सवाल को लोगों ने खूब शेयर किया और कुछ ने कमेंट में मजेदार जवाब भी दिए। किसी ने कहा कि इस बार जला कर नहीं डुबो कर रावण को मारा जाएगा तो किसी ने कहा कि रावण के रेनकोट का नाप उन्होंने ले लिया है।

सेल्फी पॉइंट पर जमकर खींची तस्वीरें
सुहाने मौसम में कानपुरवासी गंगा बैराज की सैर न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। गंगा बैराज पर जेसीआई की ओर से सेल्फी पाइंट बनाया गया है। यहां पर बड़ा-बड़ा लिखा हुआ है ‘आई लव कानपुर’। इस सेल्फी पाइंट पर सुहाने मौसम में अपने दोस्तों-परिवारवालों के संग कनपुरियों ने खूब तस्वीरें खिंचवाईं और सोशल मीडिया पर शेयर किया। लोगों ने जब इस सेल्फी पाइंट को देखा तो तारीफ करते हुए कहा कि मेरा कानपुर खूबसूरत अंदाज में बदल रहा है।

दशानन का मंदिर
यूपी में एकमात्र रावण का मंदिर कानपुर शिवाला में है जो दशहरे के दिन खुलता है। उनके दर्शन के लिए दशहरे के दिन यहां पर भक्तों की लंबी लाइन लगती है। इस मंदिर के बारे में खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इस मंदिर की तस्वीरें शेयर करते हुए लोग विशेषता के बारे में चर्चा भी कर रहे हैं। ज्यादातर लोग अचंभित हैं कि रावण का मंदिर है। वे दर्शन करने आने के लिए बात कर रहे हैं।

तपेश्वरी मंदिर और वहां का मेला
हर बार नवरात्र में बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर के बाहर मेला लगता है। सोशल मीडिया पर लोग मां तपेश्वरी की फोटो शेयर करते हुए उनके दर्शन करने आने के लिए और मंदिर के बाहर लगने वाले मेले में घूमने की बात कह रहे हैं। लोगों ने कहा कि सालों से लगने वाले इस मेले में भारतीय परंपरा की झलक देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed