{"_id":"67dc3ba3ac31fef44407c5f4","slug":"security-machines-installed-at-five-metro-stations-from-chunniganj-to-kanpur-central-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चुन्नीगंज-कानपुर सेंट्रल तक पांच मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा मशीनें लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चुन्नीगंज-कानपुर सेंट्रल तक पांच मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा मशीनें लगी
Thu, 20 Mar 2025 09:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल के सभी पांच अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों पर अत्याधुनिक सुरक्षा मशीनें लगाने का कार्य गुरुवार को किया गया। ये मेट्रो स्टेशन चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज व कानपुर सेंट्रल हैं। इनमें सुरक्षा व्यवस्था को प्रायोरिटी कॉरिडोर आईआईटी - मोतीझील की तर्ज पर चाक-चौबंद किया गया है।
इन स्टेशनों पर एक्सरे, बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम (एक्सबीआईएस), डूर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी), हैंड हेल्ड स्कैनर आदि सुरक्षा उपकरण इंस्टॉल किए गए हैं। स्टेशनों पर गार्ड की भी तैनाती की गई है। सभी मेट्रो स्टेशनों पर वीडियो एनालिटिक्स तकनीक से लैस सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। कानपुर मेट्रो परिसर के सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपीएसएसएफ व निजी सुरक्षा कंपनी के जवान मिलकर उठाते हैं।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर एक्सरे, बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम (एक्सबीआईएस), डूर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी), हैंड हेल्ड स्कैनर आदि सुरक्षा उपकरण इंस्टॉल किए गए हैं। स्टेशनों पर गार्ड की भी तैनाती की गई है। सभी मेट्रो स्टेशनों पर वीडियो एनालिटिक्स तकनीक से लैस सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। कानपुर मेट्रो परिसर के सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपीएसएसएफ व निजी सुरक्षा कंपनी के जवान मिलकर उठाते हैं।
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम को इस प्रकार इंस्टॉल किया गया है कि कहीं कोई डार्क स्पॉट न रहे। स्टेशनों पर महिला सुरक्षाकर्मी और महिला हाउसकीपिंग स्टाफ की भी तैनाती होगी।