फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Security agencies alert on receipt of consignment before the court's decision on Ayodhya dispute

अयोध्या विवाद पर फैसले से पहले मिली असलहों की खेप,12 हजार में खरीद इतने में बेचते थे एक पिस्टल

Tue, 22 Oct 2019 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Oct 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Security agencies alert on receipt of consignment before the court's decision on Ayodhya dispute
यूपी के हरदोई में पकड़ी गई असलहों की खेप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में हरदोई के संडीला में एसटीएफ द्वारा असलहों की खेप पकड़े जाने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पांच तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इनका पूरा नेटवर्क पता लगाने में जुटी है। एसटीएफ को कई अहम जानकारियां पकड़े गए शातिरों ने पूछताछ में दी हैं।

सूत्रों के मुताबिक असलहों की आई खेप में चार असलहे आजमगढ़ के बृजेश और रवि यादव को सप्लाई होने थे। इसके अलावा तस्करों के सरगना सौरभ यादव ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के करतार सिंह से असलहे मंगवाकर गौरव, सद्दाम और केहर यादव के माध्यम से यूपी के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था। करतार सिंह उसे 12 हजार रुपये में पिस्टल देता था जिसे वह इन तीनों के जरिये 25 हजार रुपये में बेचता था। 

विज्ञापन



 

खुफिया विभाग भी सक्रिय 
अयोध्या विवाद पर कोर्ट के आने वाले फैसले से पहले यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में पकड़ी गई असलहों की खेप के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। गैंग ने अब तक यूपी के किन-किन शहरों में असलहों की सप्लाई की है और इनको खरीदने वालों का मकसद क्या हैं, इसका जवाब तलाशने में एजेंसियां जुट गईं हैं। खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। वह भी तस्करों से जानकारियां जुटा रहा है। मध्यप्रदेश से लेकर आजमगढ़ के बीच में तस्करों का हरदोई कनेक्शन भी तलाशा जा रहा है।

एमपी में खरगोन की पहाड़ियां हैं गढ़
यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़े असलहा सप्लायर ने कई राज खोले हैं। असलहों की खेप देने आए सप्लायर आकाश डाबर ने एसटीएफ को बताया है कि वह तो छोटा मोहरा है। अवैध असलहों का असली सौदागर मध्यप्रदेश के बड़वानी का करतार सिंह है। पुलिस के मुताबिक आकाश डाबर ने बताया है कि मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की पहाड़ियों पर असलहे तैयार होते हैं।

इन्हें करतार सिंह सप्लाई करता है। आकाश यूपी के विभिन्न जिलों में करतार सिंह के बताए पते पर असलहों की खेप पहुंचा देता है। इसके बदले उसे पांच हजार रुपये प्रति चक्कर मिलता है। वह असलहों की खेप देने संडीला आया था। कुछ ख़राब पिस्टल बदली भी जानी थी। पुलिस और एसटीएफ की टीमें करतार सिंह की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed