फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Search underway for videographer in bank duel case

Kanpur News: बैंक में द्वंद्व मामले में वीडियो बनाने वाले की तलाश

Wed, 18 Feb 2026 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Search underway for videographer in bank duel case
कानपुर। पनकी के निजी बैंक में चल रही दो महिला कर्मियों के द्वंद्व के मामले में नए सिरे से जांच शुरू हो गई है। पुलिस छह जनवरी 2026 को घटना का वीडियो बनाने वाले की तलाश कर रही है। उसके लिए जोन की क्राइम ब्रांच का सहयोग लिया जा रहा है। इस मामले में बैंक अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। उनकी ओर से कोई भी फुटेज नहीं दिया गया है। कुछ दिन पहले पनकी के निजी बैंक की विकासनगर निवासी महिला का वीडियो वायरल हो गया। उसमें वह किसी पर नाराज होते और स्वयं को एक जाति विशेष का होने का कहते दिखीं। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। दो दिन बाद ही महिला बैंक कर्मी का नया वीडियो सामने आया जिसमें वह घटना के संबंध में जानकारी देते नजर आईं। वीडियो के अगले दिन बिठूर निवासी महिला कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें उन्होंने स्वयं को जाति विशेष का और कानपुर की बेटी होने की बात कही। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों महिलाओं को जांच के लिए बुलाया गया था लेकिन कोई नहीं आया। इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना के तह तक जाने में वीडियो बनाने वाले की तलाश है। उससे असली वजह पता चल जाएगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed