{"_id":"5e9323e48ebc3e6fd92a7c7b","slug":"sdm-inspected-many-villages-on-foot","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पैदल ही किया कई गावों का निरीक्षण, गरीबों से पूछा समय से सभी को राशन तो मिल रहा है ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने पैदल ही किया कई गावों का निरीक्षण, गरीबों से पूछा समय से सभी को राशन तो मिल रहा है ना
Sun, 12 Apr 2020 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Apr 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते एसडीएम
- फोटो : amar ujala
औरैया के अजीतमल में तहसील प्रशासन द्वारा चिह्नित दिहाड़ी मजदूरों, लोहपीटा समुदाय, घूमंतू व बेसहारा आदि गरीबों को राशन की बोरियां पहुंचाकर मदद की जा रही है। पात्रों तक राशन पहुंच भी रहा है या नहीं इसकी जानकारी करने के लिए एसडीएम रमेश यादव ने पैदल ही कई इलाकों का निरीक्षण किया।
रविवार को वह अपनी गाड़ी गांवों से एक किलोमीटर दूर ही खड़ी कर एसडीएम रमेश यादव पैदल ही मुरादगंज, बहादुरपूर ऊॅचा भीखेपुर आदि गांवों में पैरों में चप्पल और लोअर बनियान पहनकर पहुंच गए। गरीबों से राशन मिलने की जानकारी की। तो लोगों ने बताया कि एसडीएम साहब ने राशन की बोरी भिजवाई है।
जब उन्होंने पूछा कि एसडीएम को पहचानते हो तो लोगो ने बताया कि पहचानते तो नहीं है लेकिन नेक दिल है। एसडीएम साहब जो हम गरीबों के लिए राशन भेजा। एसडीम रमेश यादव ने बताया कि लॉकडाउन में सभी को घरो में रहने की अपील की जा रही है। पात्र चिह्नित लोगों को घरों तक राजस्व कर्मचारियों द्वारा राशन पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
सही जगह राशन लोगों तक पहुंच भी रहा है। या नहीं इसकी पड़ताल करने के लिए वह चप्पल और लोअर बनियान पहनकर क्षेत्र में निकले थे। ताकि कोई पहचान न सके। सभी ने राशन मिल जाने की बात बताई है। क्षेत्र के सभी पात्रों को राशन उनके घर तक पहुंचाने का कार्य अनवरत जारी रहेगा।