Kanpur Accident: ई-बस ने अब स्कूटी सवार को कुचला, तड़पकर हुई दर्दनाक मौत, यात्रियों ने चालक को पीटा
रेलबाजार में एसपी आउटर कार्यालय के पास तेज रफ्तार ई-बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को यात्रियों ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में ई-बस हादसे थम नहीं रहे हैं। अब रेलबाजार थाना क्षेत्र में बेकाबू ई बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इससे नाराज यात्रियों ने चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
टाटमिल की ओर से रामादेवी की ओर जा रही बेकाबू ई-बस एसपी आउटर के ऑफिस के पास आगे जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार जाजमऊ के शिवांश टेनरी निवासी हरिशंकर (55) उछल कर सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान चालक ने भागने का प्रयास करने लगा।
इस कारण उसने स्कूटी सवार के सिर पर पहिया चढ़ा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे चालक को बस में मौजूद यात्रियों ने पीटना शुरू कर दिया। इसके साथ ही हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
यात्रियों का दावा था कि बस चालक नशे की हालत में था। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि चालक की पहचान नजीराबाद के कमला नगर निवासी मुकेश कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
- 31 जनवरी 2022 : टाटमिल चौराहे पर बेकाबू ई बस ने 17 वाहनों को मारी टक्कर, छह की मौत, 17 घायल।
- 11 फरवरी 2022 : टाटमिल चौराहे पर बेकाबू ई बस ने कई वाहनों को मारी थी टक्कर। हादसे में सात लोग हुए थे घायल।
- 10 मई 2022 : चकेरी में कृष्णा गेस्ट हाउस के पास अनियंत्रित ई बस पेड़ से टकराई। हादसे में छह यात्री घायल।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मूलरूप से महाराजपुर के रहने वाले रवि सिंह चौहान (35) बर्रा गांव में बहन रेखा के पास रहते थे। सोमवार रात वह पनकी के लोहिया चौराहे के पास स्थित फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे थे। तभई लोहिया चौराहे के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भांजे कपिल ने बताया कि रवि सिंह दो भाई थे बड़े भाई की मौत पहले ही हो चुकी है। पुलिस ने शव परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा।