{"_id":"5d6e1c508ebc3e01557e5956","slug":"scientists-will-research-on-preventing-electronic-products-from-heating-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को गर्म होने से रोकने पर शोध शुरू, खास सर्किट तैयार करने में जुटे वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को गर्म होने से रोकने पर शोध शुरू, खास सर्किट तैयार करने में जुटे वैज्ञानिक
Tue, 03 Sep 2019 02:07 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हुई। थयागराजर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मदुरै (तमिलनाडु) के वैज्ञानिक प्रो. जी कुमार गुरुपरन ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों को गर्म होने से रोकने के लिए शोध शुरू हो चुका है।
अगले पांच साल में इन उत्पादों की हाईटेक वैरायटी बाजार में होगी। बताया कि अधिक प्रयोग पर कंप्यूटर, मोबाइल, कार जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में लगे सर्किट से ऊष्मा निकलती है। छोटे-छोटे पंखों से इस ऊष्मा को कंट्रोल किया जाता है पर यह नाकाफी होता है। इससे पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है।
गुरुपरन और उनकी टीम अतिसूक्ष्म माइक्रोचैनल की मदद से ऐसा सर्किट तैयार करने में जुटी है जो बेहद कम पानी से पूरे सिस्टम को हमेशा ठंडा रखेगा। इससे उत्पाद सुरक्षित रहेगा, कार्यक्षमता और लाइफ बढ़ जाएगी। कीमत में भी 20 से 30 प्रतिशत की गिरावट होगी। प्रो. के हरिहरन ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स के माध्यम से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने का तरीका बताया।
विज्ञापन
कार्यशाला का शुभारंभ टेक्यूप प्रभारी प्रो. रघुराज सिंह ने किया। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृष्णराज, प्रो. नरेंद्र कोहली, डॉ. समुन मित्रा ने कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।