{"_id":"61375d4a8ebc3ea804181f76","slug":"school-tiles-started-to-crumble-in-a-year-akbarpur-news-knp6506273148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में ही उखडने लगी कायाकल्प से लगी टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में ही उखडने लगी कायाकल्प से लगी टाइल्स
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बिछियापुर की उखड़ी टाइल्स। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदलपुर (कानपुर देहात)। कायाकल्प योजना से प्राथमिक विद्यालय बिछियापुर में एक वर्ष पहले बिछाई गई टाइल्स उखड़ने लगी है। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी से की है।
ब्लॉक संदलपुर के गांव बिछियापुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अन्नत त्रिवेदी ने बताया कि विद्यालय में 53 बच्चे पंजीकृत हैं। पंचायत विभाग से वर्ष 2019-20 में एक लाख 80 हजार रुपये से कायाकल्प योजना से विद्यालय परिसर व कक्षों में टाइल्स बिछाई गई। ये टाइल्स उखड़ने लगी है। विद्यालय आने वाले बच्चे व शिक्षक उखड़ी टाइल्स से टकरा चुटहिल हो जाते हैं। कई बार बीडीओ संदलपुर से शिकायत की, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। बीडीओ संदलपुर भगवान सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बीईओ संदलपुर सुनीता चौधरी ने बताया कि विद्यालय में उखड़ी टाइल्स को ठीक कराने के लिए कार्यालय से बीडीओ को पत्र भेजा जाएगा।
----
इनसेट
दो साल से खराब हैंडपंप
प्राथमिक विद्यालय बिछियापुर का दो साल से हैंडपंप खराब पड़ा है। इसे ठीक कराए जाने के लिए विद्यालय से बीडीओ को चार पत्र भेजे गए, लेकिन हैंडपंप की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी। विद्यालय आने वाले शिक्षक व बच्चों को पानी घर से बोतलों में लाना पड़ता है। बीडीओ भगवान सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव को हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
----
विद्यालय में ट्रैक्टर खड़े कर फैलाते गंदगी
लोगों की अराजकता के चलते प्राथमिक विद्यालय बिछियापुर परिसर में गंदगी फैली रहती है। गांव के लोग अपने ट्रैक्टर विद्यालय परिसर में खड़े कर गंदगी फैलाते हैं। मना करने पर शिक्षकों से झगड़े पर आमादा हो जाते है। जिसकी शिकायत गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार को एसडीएम से की। एसडीएम सिकंदरा रमेशचंद्र यादव ने बताया कि थानाध्यक्ष मंगलपुर को विद्यालय परिसर से ट्रैक्टर हटवाने के निर्देश दिए हैं।