फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   School operator raped the maid in Kanpur, threatened to keep her mouth shut by giving Rs 2500

Kanpur: स्कूल संचालक ने नौकरानी के साथ किया दुष्कर्म, 2500 रुपये देकर दी मुंह बंद रखने की धमकी

Sun, 15 Jan 2023 07:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Jan 2023 07:56 PM IST
सार

पनकी थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक के द्वारा नौकरानी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने 2500 रुपये देकर मुंह बंद रखने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
School operator raped the maid in Kanpur, threatened to keep her mouth shut by giving Rs 2500
दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रुपये देकर चुप रहने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने पर पनकी पुलिस ने एसीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर  दी है।

विज्ञापन

पनकी के रतनपुर निवासी प्रहलाद बाजपेई चंद्रशेखर इंटर कॉलेज के संचालक हैं। इलाके में रहने वाली एक महिला उनके घर में चौका बर्तन करती है। नौकरानी ने बताया कि रविवार को वह प्रहलाद के घर काम पर पहुंची, तो मालकिन घर पर नहीं थीं।
विज्ञापन

इस पर प्रहलाद ने उसे चाट बनाने के लिए कहा। जिस पर वह किचन में जाकर चाट बनाने लगी। आरोप है कि तभी पीछे से आए प्रहलाद ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। फिर उसे घसीटते हुए अपने कमरे में ले गए। जहां उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद 2500 रुपये देकर मुंह बंद करने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि अगर किसी को बताया, तो ठीक नहीं होगा। एसीपी पनकी निशांक शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर स्कूल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई  है। पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।

स्कूल संचालक की तलाश में दबिश
रेप की एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी स्कूल संचालक प्रहलाद बाजपेई फरार है। आरोप की तलाश में पुलिस की एक टीम दबिश दे रही है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed