फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sawan: Darshan will be done under the supervision of paramilitary forces in Anandeshwar, Jageshwar, Siddhnath

Sawan: आनंदेश्वर, जागेश्वर, सिद्धनाथ में पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में होंगे दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 20 Jul 2024 10:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Jul 2024 10:08 PM IST
सार

Kanpur News: सावन पर शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। रविवार और सोमवार को गंगा में नौकायन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बैरिकेडिंग पार कर नहाने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Sawan: Darshan will be done under the supervision of paramilitary forces in Anandeshwar, Jageshwar, Siddhnath
जागेश्वर मंदिर का जायजा लेते डीसीपी सेंट्रल व एसीपी कर्नलगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह में शहर भर के शिवालयों की सुरक्षा का खाका पुलिस ने तैयार कर लिया है। पुलिस ने शहर के आनंदेश्वर, जागेश्वर, सिद्धनाथ और खेरेश्वर मंदिरों पर पुलिस व पीएसी के साथ पैरामिलिट्री फोर्स लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सावन भर रविवार व सोमवार को गंगा नदी में नौकायन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


शहर के परमट स्थित आंदेश्वर, नवाबंगज के जागेश्वर, पीरोड के बखंडेश्रर, जाजमऊ के सिद्दनाथ मंदिर, शिवराजपुर के खेरेश्वर, नयागंज का नागेश्वर मंदिर, गंगापुर का महादेवन मंदिर समेत कई शिवालयों में सावन मास में बड़ी संख्या श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इसके मद्देनजर सभी डीसीपी ने अपने-अपने सर्किल में स्थित शिव मंदिरों का जायजा लेकर सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। फोर्स की 12-12 घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि सावनभर रविवार व सोमवार को गंगा नदी में नौकायन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं बैरिकेडिंग पार कर स्नान वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परमट मंदिर में लगाए जाएंगे 50 सीसीटीवी कैमरे, बनेगा कंट्रोल रूम
डीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार ने बताया कि परमट स्थित आंदेश्वर मंदिर उसके आसपास 50 सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। नाइट विजन से साथ ही आवाज की रिकार्ड हो सकेगी। इसका कंट्रोल रूम परमट पुलिस चौकी में रहेगा। परमट चौकी के पास दो बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी, ताकि लोग बाहर से मंदिर का हाल देखने के साथ ही भोले बाबा के दर्शन भी कर सकेंगे। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर के गर्भगृह में एक बार में 50 भक्त जा सकेंगे, बाकी को रोकने के लिए तीन स्तर पर बैरिकेडिंग की जाएगी। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि मंदिर और भक्तों की सुरक्षा में 350 पुलिसकर्मियों के साथ ही एक-एक कंपनी पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स (आईटीबीपी) के जवानों को तैनात किया गया है। महिला व पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed